फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The police locations had crooks of the moment

पुलिस लोकेशन की पल- पल की थीं बदमाशों को जानकारी

Sun, 03 Nov 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
The police locations had crooks of the moment
पुलिस लोकेशन की पल- पल की थीं बदमाशों को जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। सराफा कारोबारी के यहां डकैती की घटना को अंजाम देने के दौरान बदमाशों को पुलिस के लोकेशन की पल- पल की जानकारी मिल रहीं थीं। यहीं कारण है कि एक बार घटना को अंजाम देने पहुंचे बदमाश फिर वापस लौट गए और तकरीबन छह मिनट के बाद डकैती की घटना को अंजाम दिये। इसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज में भी हुई है।एसपी आफिस के पीछे श्री महालक्ष्मी ज्वेलर्स में पड़े डकैती की घटना को लेकर डीजीपी से लेकर एसपी तक वर्कआउट करने में पूरा जोर लगाए हुए है। दरअसल इस घटना को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने पूरा होमवर्क किया। बदमाशों को यह पता था कि नौ बजे रात में पुलिस की ड्यूटी बदलती है। दस मिनट पहले और दस मिनट बाद ही पुलिस फिर गश्त करने निकलती है। बदमाश इंस्पेक्टर लाइन बाजार का भी लोकेशन लेने में जुटे थे। जेसीज चौराहे पर इंस्पेक्टर चेकिंग करने लगे तो बदमाश उनका लोकेशन लेने के लिए मुखबिर लगाने के बाद घटना को अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी कर सराफा कारोबारी के यहां पहुंच गए लेकिन किसी के इशारा करने के बाद फिर वापस हो लिए। ऐसा उन्होंने क्यों किया यह तो जांच का विषय है लेकिन उनकी इस तरह की गतिविधियां आस- पास के दुकानों से मिले सीसीटीवी फुटेल में उजागर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed