फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The people kept in quarantine to go home created a ruckus

घर जाने के लिए क्वारंटीन में रखे गए लोगों ने किया हंगामा

Fri, 10 Apr 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
The people kept in quarantine to go home created a ruckus
23- बदलापुर के सल्तनत बहादुर इन्टर कालेज में घर जाने की जिद्द को लेकर हंगामा करते क्वारंटीन में रखे - फोटो : JAUNPUR
घर जाने के लिए क्वारंटीन में हंगामा
विज्ञापन

- 14 दिन बीतने के बाद भी नहीं छोड़ने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बदलापुर। सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में क्वारंटीन पर रखे गए लोगों ने शुक्रवार को हंगामा मचाया। 14 दिन का वक्त पूरा होने के बाद घर न जाने देने का आरोप लगाते हुए अफसरों पर नाराजगी जताई। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने उन्हें शांत कराया।

कॉलेज परिसर में बने आश्रय स्थल में 350 लोगों को रखा गया है। इसमें ज्यादातर लोग गैर प्रांत या अन्य जिलों से आने वाले हैं। इन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन में रखा गया है। प्रशासन उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए खाने-पीने की व्यवस्था भी करा रहा है। शुक्रवार को करीब 25 की संख्या में लोग गेट पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। वह चौदह दिन पूरा होने की बात कहते हुए घर जाने देने की मांग कर रहे थे। कर्मचारियों ने उन्हें रोका तो नाराजगी जताने लगे। सूचना पाकर एसडीएम अंजनी कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। लोगों से बात कर शांत कराया। एसडीएम ने बताया कि उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराया गया है। उनके निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed