{"_id":"6941a288e91fcf7b0c08309a","slug":"the-parents-were-screaming-as-the-body-was-cut-with-a-saw-chopped-into-six-pieces-and-thrown-into-two-rivers-jaunpur-news-c-20-ali1005-1223307-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: आरी से काटने पर माता-पिता चीख रहे थे, छह टुकड़ों में काट कर शव दो नदियों में फेंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: आरी से काटने पर माता-पिता चीख रहे थे, छह टुकड़ों में काट कर शव दो नदियों में फेंके
Tue, 16 Dec 2025 11:48 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
डबल मर्डरः हत्यारोपी अम्बेश। परिजन
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी अम्बेश कुमार (37) ने 8 दिसंबर की रात सिलबट्टे से हमला कर अपनी मां बबिता (60) और पिता श्यामलाल (62) की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने माता-पिता के शरीर को आरी से तीन-तीन टुकड़ों में काटा।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी अम्बेश कुमार ने बताया कि आरी से काटने के दौरान माता-पिता चीख रहे थे। अपनी ही आंखों के सामने मां बबिता को आरी से काटते हुए देख पिता श्यामलाल चीख रहे थे। इस पर पिता के गले को रस्सी से बांध दिया। इससे उनकी सांसें थम गई थीं। फिर शवों के टुकड़ों को प्लास्टिक की छह बोरियों में भर कर सई और गोमती नदी में अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। क्रूरतापूर्ण तरीके से की गई माता-पिता की हत्या की इस घटना से लोग सिहर उठे हैं।
एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी अम्बेश कुमार पहले मां बबिता फिर रेलवे के सेवानिवृत्त लोको पायलट पिता श्यामलाल पर वार किया। इसी तरह पहले मां के शरीर को तीन भागों में काटा और उसके बाद पिता के शव को। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घर के अंदर से सिलबट्टा और शवों को काटने में प्रयुक्त आरी बरामद की गई है। आरोपी ने बताया कि उसने सिलबट्टा रसोई घर और आरी मकान के बेसमेंट में चल रहे कार्य स्थल से लाया था।
विज्ञापन
उसने बताया कि 8 दिसंबर की रात आठ बजे रुपयों को लेकर पिता से हाथापाई हुई थी। इससे वह आगबबूला हो गया था। इसके बाद पहले माता और फिर पिता के सिर पर सिलबट्टे से वार किया। दोनों जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद घर के बेसमेंट से आरी लाकर माता-पिता के शरीर को तीन-तीन हिस्सों में काट डाला। एक हिस्सा सिर से लेकर सीने तक, दूसरा हिस्सा सीने से लेकर घुटने तक और तीसरा हिस्सा घुटने से लेकर पैर तक काटा।
आरोपी ने शवों के टुकड़ों को छह बोरियों में भरा और उसे कार की डिकी में रखा। साक्ष्य मिटाने के लिए उसने रात में घर में फैले खून की सफाई की। कपड़ों को पानी से धोया। भोर में चार-पांच बजे के बीच कार से शव लेकर निकल गया। घर से आठ किमी दूर गोमती नदी के बेलाव घाट पर पिता के शव के टुकड़ों से भरी बोरियों को फेंक दिया। मां के शव के टुकड़ों को जलालपुर में सई नदी में फेंक दिया था, यहीं पर मां का पैर पानी में उतराता मिला था।
--
पत्नी को तलाक देने के लिए मांग रहा था रुपये
एएसपी सिटी ने बताया आरोपी ने लॉकडाउन के दौरान कोलकाता निवासी मुस्लिम युवती सहजिया से प्रेम विवाह किया था, जो कोलकाता में ब्यूटी पार्लर चलाती है। परिवार के लोग उसे बहू के रूप में स्वीकार नहीं कर रहे थे। वह अम्बेश पर तलाक देने का दबाव बना रहे थे। इसके लिए अम्बेश रुपयों की मांग कर रहा था लेकिन पिता रुपये देने के लिए तैयार नहीं थे, जिसे लेकर दोनों में विवाद होता रहता था।