फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The organization will be strengthened by the appointment of an active booth chief: Subrata

सशक्त मंडल सक्रिय बूथ प्रमुख की नियुक्ति से संगठन होगा मजबूत: सुब्रत

Sat, 20 Nov 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
The organization will be strengthened by the appointment of an active booth chief: Subrata
जौनपुर। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक ने दूसरे दिन विधानसभा 366 जौनपुर के राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के कार्यालय पर पांचों मंडल की अलग-अलग बैठक की। साथ ही कहा कि कार्यकर्ता को अधिक सजग रह कर काम करना है। अगर कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य करे तो भाजपा अजेय बन जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां पर एक आम कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्होंने बूथ पर त्रिदेव को सक्रिय करने पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ता की परिभाषा बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता वही है जो बराबर बैठक में आए ऐसे ही कार्यकर्ता को हमें बूथ का महामंत्री बनाना है। सामाजिक संपर्क योजना पर विस्तार से चर्चा की। राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने स्वागत भाषण दिया। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि हम लोग मुख्य अतिथि को आश्वासन देते है कि आपने जो भी कार्य बताए हैं उसको पूर्ण करेंगे। संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघनिया, राजू दादा, राज पटेल, संतोष मिश्रा, मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, ब्रह्मेश शुक्ला, नरेन्द्र उपाध्याय, प्रमोद प्रजापति, अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, राजकेशर पाल, मदन सोनी, धर्मेन्द्र मिश्रा, इमरान खां, राजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed