{"_id":"615b4a468ebc3e09df2369eb","slug":"the-number-of-complaints-remained-low-27-complaints-disposed-of-jaunpur-news-vns615447028","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियादियों की संख्या रही कम, 27 शिकायतें निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरियादियों की संख्या रही कम, 27 शिकायतें निस्तारित
विज्ञापन
दो अक्तूबर को महात्मा गांधी की जयंती होने के कारण उस दिन के संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सोमवार को किया गया। इसके बारे में जानकारी नहीं होने पर काफी कम फरियादी आए। इसके बावजूद सिर्फ 27 प्रार्थना पत्रों का ही निस्तारण हो पाया। शेष 279 फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा। संपूर्ण समाधान दिवस पर अलग-अलग समस्याओं से संबंधित कुल 306 प्रार्थना पत्र आए।
सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अतिरिक्त एसडीएम अमिताभ यादव ने लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारित किया। इस दौरान कुल 41 लोगों ने प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें से मौके पर मात्र पांच प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हो पाया। शेष 36 प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दे दिया गया। केराकत: तहसील सभागार में एसडीएम केके मिश्र ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल आए 83 प्रार्थना पत्रों में से सिर्फ 4 का निस्तारण किया गया । मछलीशहर: तहसील सभागार में एसडीएम राजेश कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल आए 80 प्रार्थना पत्रों में से पांच का मौके निस्तारण किया गया। इस अवसर पर सीओ अतर सिंह, तहसीलदार सुदर्शन कुमार आदि अधिकारी उपस्थित थे। मड़ियाहूं: तहसील सभागार में तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल आए 36 प्रार्थना पत्रों में से 5 का निस्तारण किया गया। बदलापुर: तहसील सभागार में तहसीलदार मृदुला दुबे ले लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर कुल आए 34 प्रार्थना पत्रों में से 6 का निस्तारण किया गया। शाहगंज: तहसील सभागार में एसडीएम नीतिश कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनकर निस्तारित किया। इस दौरान कुल आए 32 प्रार्थना पत्रों में से दो का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष प्रार्थना निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दे दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार अभिषेक राय, सीओ अंकित कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।