फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The noise of publicity stopped, now the emphasis on door-to-door contact

थम गया प्रचार का शोर, अब घर-घर संपर्क पर जोर

Mon, 02 Nov 2020 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
The noise of publicity stopped, now the emphasis on door-to-door contact
नई सब्जी मंडी स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण करते डीएम दिनेश कुमार सिंह। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर रविवार की शाम थम गया। छह बजते ही सभी राजनीतिक दलों के बाहरी नेताओं को चुनाव क्षेत्र से बाहर कर दिया गया। सभा, रैली और रोड शो पर लगा दी गई। अब प्रत्याशी सिर्फ घर-घर जाकर जनसंपर्क ही कर सकेंगे। हालांकि चुनाव प्रचार थमने से पहले प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। नुक्कड़ सभाओं और रैलियों के माध्यम से जनता को अपनी ताकत का अहसास कराते हुए अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कोरोना काल में सकुशल चुनाव कराने के लिए आयोग ने इस बार 182 अतिरिक्त मतदेय स्थल बनाने के साथ ही मतदान का समय भी एक घंटे बढ़ाया है। तीन नवंबर को सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक वोट पड़ेंगे। चुनाव समाप्ति से 48 घंटे पहले रविवार की शाम 6 बजे चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी गई। प्रचार का अंतिम दिन होने के कारण सभी दलों व प्रत्याशी सुबह से ही चुनाव प्रचार में लगे रहे। भाजपा की ओर से अंतिम दिन जंगीपुर में सभा हुई तो सपा ने सवंसा के पास जनसभा कर एकजुटता का प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रांतीय नेताओं ने बक्शा और करंजाकला ब्लाक में जनसंपर्क किया। निर्दल प्रत्याशी ने भी गांवों में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए पक्ष में वोट मांगे। शाम 6 बजते ही सभी स्टार प्रचारकों को चुनाव क्षेत्र से बाहर कर दिया गया। चुनाव प्रचार थमते ही प्रत्याशी अब अपने रणनीतिकारों के साथ बैठकर मतदान तिथि पर बूथों की व्यवस्था पर मंथन करने में जुट गए हैं। सभी बूथ एजेंटों तक बस्ता पहुंचाकर मतदाताओं को घरों से निकालकर बूथ तक ले जाने की जिम्मेदारी समझाई जाती रही। डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसपी राजकरन नय्यर फोर्स के साथ सिकरारा, शेरवां बाजार में चक्रमण कर लोगों को शांति सुरक्षा के साथ मतदान में हिस्सा लेने की अपील की।
विज्ञापन

पास लेकर ही बूथ पर रहें एजेंट
प्रत्येक उम्मीदवार प्रत्येक बूथ पर एक पोलिंग एजेंट नियुक्त कर सकता है। यह एजेंट उस बूथ या पास के बूथ का वोटर होना चाहिए। उसके पास वोटर आईडी कार्ड और प्रत्याशी की ओर से नियुक्त किए जाने का नियुक्ति पत्र होना चाहिए। उसी आधार पर पीठासीन अधिकारी उसे स्वीकृति प्रदान कर पास जारी करेंगे। पोलिंग एजेंट प्रत्येक दशा में सुबह छह बजे से पहले बूथ तक पहुंच जाएं, ताकि मॉक पोल तय समय से कराया जा सके। -दिनेश कुमार सिंह, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

पावर के साथ रहें, सम्मान मिलेगा: संजय
जौनपुर। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अंतिम दिन बैजारामपुर में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनसभा हुई। बतौर मुख्य अतिथि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि आप लोग पावर के साथ रहेंगे तो न्याय और सम्मान मिलेगा। 70 साल से पिछड़े समाज को छला जाता रहा है। जाति-धर्म के नाम से योजनाएं चलती थीं। पीएम मोदी और सीएम योगी ने जातिवाद को खत्म कर सबका साथ-सबका विकास की नीति पर काम किया है। कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि दलितों, पिछड़ों, गरीबों को भाजपा में ही सम्मान मिल रहा है। मल्हनी में भाजपा को जिताकर सरकार को मजबूत करें। सभा में प्रदेश मंत्री संजय राय, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री अशोक मौर्य ने किया।

भाजपा सरकार में जनता का जीना दुश्वार: पवन
जौनपुर। सपा प्रत्याशी के समर्थन में बक्शा ब्लाक के सवंसा में जनसभा हुई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा कि यूपी में जब से भाजपा की सरकार बनी है, आम जनता का जीना दुश्वार हो गया है। हत्या, दुष्कर्म और अपराध की घटनाएं बढ़ी है। नौजवान हताश और किसान निराश। भाजपा के नेता ब्राह्मण समाज को अपमानित कर रहे हैं। जनता को अब सपा सरकार के दिन याद आ रहे हैं। उपचुनाव में सपा की जीत परिवर्तन का संकेत बनेगी। पूर्व विधायक बाबा दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब और गराीब हो गया। यह सरकार केवल अंबानी अडानी जैसे लोगों को अमीर बनाने में लगी है। चार वर्ष होने जा रहा है, लेकिन कोई भी अपना वादा पूरा नहीं कर पाई है। सभा में एमएलसी रामबृक्ष यादव, लालबहादुर यादव, लल्लू शुक्ला, मोनू दुबे, करूणेश दिवेदी, राहुल दुबे संतोष उपाध्याय, प्रर्बुध दुबे, कामेश्वर उपाध्याय, लालजी तिवारी, सभाजीत तिवारी, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे। संचालन राहुल त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed