{"_id":"830ff66f22e204f278a7e012e25a1ae7","slug":"the-nigam-of-jaunpur-defeating-haryana-kishan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर के निगम ने हरियाणा के किशन को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर के निगम ने हरियाणा के किशन को दी पटखनी
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 02 Mar 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के नईबाजार में आयोजित चैलेंजिंग कुश्ती प्रतियोगिता में जौनपुर के निगम ने हरियाणा के किशन को चारों खाने चित कर दिया। ढाई लाख इनामी कुश्ती में हरियाणा के केशरी अनूप और उत्तर प्रदेश केशरी किशन के बीच हुई।
दोनों ही पलवानाें ने अपनी प्रतिभा का कौशल दिखाया लेकिन कोई किसी कम नही दिखा। अंत में दोनों की कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसके अलावा रोहतक के समीर और जौनपुर के राजू, राजस्थान के भीम और जौनपुर कोनिया के मोनू,
हरियाणा के अनूप और डीएलडब्ल्यू वाराणसी के किशन, हरियाणा के रोहित और बनारस के परविंदर के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी।
इससे पहले दंगल के मुख्य अतिथि विधायक गुलाब सरोज ने फीता काटकर और पहलवानों का हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख गोपाल सिंह ने की।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा दिनेश चौधरी, ब्लाक प्रमुख विनय कुमार सिंह, नीरज पहलवान, संजय सरोज आदि मौजूद थे। संचालन महेंद्र सिंह ने किया। निर्णायक की भूमिका लल्लन सिंह यादव ने निभाई। आयोजक चंद्रजीत ने लोगों के प्रति आभार जताया।