फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The murder was beheaded in the affair of Ashnai, two arrested

Jaunpur News: आशनाई के चक्कर में सिर काटकर हुई थी हत्या, दो गिरफ्तार

Tue, 18 Jul 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
The murder was beheaded in the affair of Ashnai, two arrested
रामपुर। थाना क्षेत्र के गंधौना गांव में स्थित झाड़ी में एक सप्ताह पहले एक सिर कटी लाश बरामद की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करके सोमवार को हत्या का खुलासा किया। तीन आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पता चला कि हत्या गड़ासे से मारकर की गई थी। हत्या का काराण आशनाई बताया गया है।
विज्ञापन

गंधौना गांव स्थित झाड़ी में 10 जुलाई की सुबह एक सिर कटी लाश मिली थी। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। साथ ही जांच के दौरान वहां से कुछ दूरी पर स्थित एक खेत में सिर वाला हिस्सा बरामद किया था। उसी आधार पर पहचान करके पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक 35 वर्षीय रामकैलाश यादव का संबंध क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवती से था। इसकी जानकारी उसके भाई को हो गई थी। इसी लिए युवती के भाई ने घर बुलाकर अपने एक साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में मोनू उर्फ मन्नू गौतम निवासी गंधौना मनापुर थाना रामपुर व मुन्ना मिश्रा उर्फ संतोष मिश्रा उर्फ हरिवंश मिश्रा निवासी ग्राम औरा थाना रामपुर व विपिन गौतम को सिरौली मोड़ के पास से गिरफ्तार किया कर लिया। गिरफ्तार आरोपी विपिन गौतम की ओर से दी गई जानकारी पर मृतक रामकैलाश यादव की हत्या में प्रयोग किये आला कत्ल (गड़ासा) को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed