फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The mud of the sewer line spoiled the appearance of the localities

सीवर लाइन के कीचड़ ने बिगाड़ दी मोहल्लों की सूरत

Sun, 26 Jun 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The mud of the sewer line spoiled the appearance of the localities
शहर में खोदी जा रही सीवर लाइन लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। हल्की बारिश होते ही सीवर ला इन में पानी भरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश शुरू होते ही रास्ता बंद हो गया। कीचड़ के बीच से किसी तरह लोग खुद को बचाकर निकल रहे हैं। घरों से लोग पैदल ही किसी तरह बाहर निकल रहे हैं। सीवर लाइन ने सड़कों की सूरत को बिगाड़ कर रख दिया है। घरों से निकला गंदी पानी भी सड़क पर फैल रहा है। जिससे गंदगी का माहौल है। बारिश के चलते मोहल्लों में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

शहर के सद्भावना कालोनी, तारापुर कालोनी में सीवर लाइन खोदकर छोड़े जाने से सड़कों की सूरत बिगड़ गई। घरों के सामने नाला बन गया है। आम लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीवर लाइन में लोग गिर कर घायल हो रहे तो लोगों को कपड़े भी खराब हो जा रहे हैं। घरों से निकला गंदी पानी भी सड़क पर बह रहा है। जो लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। विगत एक पखवारे से सीवर लाइन डालने ले लिए जेसीबी से खुदाई कराई गई थी। कहीं पर पाइप डाली गई कहीं पर अभी पाइप भी नहीं डाली गई है। बारिश का पानी जमा होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मोहल्ला निवासी डा. अरविंद कुमार सिंह, प्रतिभा सिंह, विक्रम गुप्ता का कहना है कि एक पखवार से सीवर लाइन को खोद कर छोड़ दिया गया था। लेकिन उसमें ठीक से मिट्टी नहीं डाली गई। हल्की बारिश होते ही सीवर लाइन में पानी भरने से जल भराव की समस्या खड़ी हो गई है। घर से बाहर पैर रखने पर सीधे कीचड़ में से होकर निकलना पड़ रहा है। कीचड़ जमा होने के कारण घर से वाहन निकालने में काफी दिक्कत हो रही है। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। सीवर लाइन डालने के बाद सड़क नहीं सुधरने से लोग कीचड़ के बीच से निकलने को मजबूर हैं। सीवर लाइन के काम के दौरान सड़क को खोदकर खराब कर दिया किया गया लेकिन उसे ठीक नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed