फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The Minister of State laid the foundation stone for three road projects worth Rs. 69 lakhs

Jaunpur News: राज्यमंत्री ने 69 लाख की तीन सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Mon, 28 Jul 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The Minister of State laid the foundation stone for three road projects worth Rs. 69 lakhs
जौनपुर। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) गिरीश चंद यादव ने मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत 69 लाख की लागत की तीन सड़क परियोजना का शिलान्यास किया। राज्यमंत्री ने बताया कि नगर के मोहल्ला कालीकुती में मैहर देवी ओलंदगंज मार्ग पर मंशा देवी मंदिर के सामने से परमानतपुर हरिजन बस्ती तक नाली व इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसकी अनुमानित लागत 25.03 लाख रुपये है। वार्ड रामनगर में मेन रोड महिला थाने के सामने से भगौती कालोनी सुभाष गौड़ के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण कार्य अनुमानित लागत 21.85 लाख रुपये, वार्ड रामनगर में भागौती कालोनी में भगवान दास के घर से भैयालाल सोनकर के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य 22.29 लाख रुपये है। शिलान्यास के दौरान राज्यमंत्री ने मोहल्ले के लोगों से बात कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि सड़क, बिजली, जल, शिक्षा, स्वास्थ्य व आवास आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। इस दौरान मनीष श्रीवास्तव, सरस गौड़, जयविजय सोनकर, कमलेश निषाद, सभासद सीपीन सिंह, दीपक मिश्रा, सरोज सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

25. 92 लाख रुपये से सुधारी जाएंगी दो सड़कें-जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के कुंदहा व पूराकोदई गांव में जाने वाले मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। इस मार्गों पर पैदल चलना भी दूभर हो रहा है। इनकी मरम्मत अब क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत 25. 92 लाख रुपये से कराई जाएगी। इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है। कार्य भी शुरू करा दिया गया है। इन सड़कों की मरम्मत होने के बाद पांच हजार से अधिक आबादी के लोगों को राह आसान हो जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कें बदहाल हैं। बारिश में सड़कों पर पानी व कीचड़ होने से समस्या और बढ़ जाती है। ग्रामीणों को सुविधा मिले इसके मद्देनजर बीते माह राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी की ओर से दो सड़कों को चिह्नित कर शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजा गया था। इसकी स्वीकृति मिल गई है। इसमें सुजानगंज के ग्रामकुंदहा में पंचायत भवन के पीछे राजेश सिंह के घर तक 270 मीटर सड़क व पूराकोदई गांव में भवानी के चौरा से प्रेम तिवारी के घर तक 240 मीटर सड़क का इंटरलॉकिंग कार्य कराया जाएगा। इसमें कुल 25 लाख 92 हजार रुपये खर्च किया जाएगा। बजट जारी होते ही इन सड़कों पर इंटरलॉकिंग का कार्य भी शुरू करा दिया गया है। इस कार्य के लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नामित किया गया है।
विज्ञापन

विकास खंड सुजानगंज के दो ग्रामीण सड़कों की इंटरलॉकिंग के लिए स्वीकृति मिली है। इसमें 25. 92 लाख खर्च किया जाएगा। इसका निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है जल्द सभी कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। नीरज कुमार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed