{"_id":"5ebad29b8ebc3e90b57ab085","slug":"the-migrants-kept-the-shelter-home-jaunpur-news-vns52449507","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर जाने की जिद को लेकर शेल्टर होम में रखे प्रवासियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर जाने की जिद को लेकर शेल्टर होम में रखे प्रवासियों ने किया हंगामा
विज्ञापन
05- मोहमद हसन आईटीआई कालेज में अपने घर जाने के लिए लिए हंगामा कर रहे लोगों को समझाते पुलिसकर्मी।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। घर जाने के लिए मंगलवार को मोहम्मद हसन आईटीआई कालेज में बने शेल्टर होम रखे गए प्रवासियों ने बवाल काटा। साथ ही भोजन भी वापस लौटा दिया। ये लोग सोमवार की देर रात मुंबई से ट्रेन से पहुंचे थे। जानकारी होने के बाद पहुंचे एसडीएम ने जांच के बाद चिकित्सक के अनुमति से घर जाने देने का आश्वासन देकर शांत कराया।
सोमवार की देर रात ट्रेन से मुंबई से जिले के 114 प्रवासी आए थे। जिनको जांच के लिए मोहम्मद हसन आईटीआई कालेज में बने शेल्टर होम में रखा गया था। इन लोगों की जांच करने के बाद घर छोड़ा जाता है। लेकिन जांच नहीं होने के बाद मंगलवार को उक्त प्रवासियों ने भोजन वापस करते हुए घर भेजने की जिद पर अड़ गए। उनका कहना था कि ट्रेन पर बैठने से पहले हम लोगों की जांच हुई थी। जिसका हम लोगों के पास प्रमाण भी है। बावजूद इसके हम लोगों को घर नहीं भेजा जा रहा है। उधर हंगामें की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर ने लोगों को जांच के बाद डाक्टर की अनुमति पर घर भेजने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोग शांत हो गए।
सोमवार की देर रात मुंबई से ट्रेन से पहुंचे जिले के 114 लोगों को मोहम्मद हसन आईटीआई में बने शेल्टर होम में रखा गया है। इन लोगों ने मंगलवार को घर जाने को लेकर हंगामा किया था। लेकिन जांच के बाद डाक्टर की अनुमति से घर भेजने के आश्वासन पर लोग शांत हो गए। जांच की जा रही है। - नीतिश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी, सदर