फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The mercury dropped, there was silence on the roads due to rain

पारा लुढ़का, बारिश से सडकों पर पसरा सन्नाटा

Sun, 23 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped, there was silence on the roads due to rain
जौनपुर। जनपद में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। सुबह करीब 11 बजे से शुरू हुई बारिश दोपहर एक बजे तक हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहा।
विज्ञापन

पारा गिरने के कारण ठंड बढ़ गई। इसका असर यह रहा कि शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। दिन में बारिश के चलते कारोबार भी प्रभावित रहा। दुकानदार ग्राहकों के आने का इंतजार करते रहे। बदले मौसम के कारण शनिवार को बादलों की बीच सूर्य देव ढंके रहे। सुबह से ही बादलों की आवाजाही के कारण लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण गलन के साथ ठिठुरन भी बढ़ गई। घरों में लोग हीटर, ब्लोवर के सामने बैठे रहे। दिन भर आसमान में बादलों का डेरा बना रहा। ठंड के चलते सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। शहर के अलावा हाईवे पर भी वाहन की आवाजाही काफी कम रही। दो बजे बारिश बंद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। सड़कों पर चहल पहल तो लेकिन शाम होती ही गलन बढ़ने के कारण लोग घरों में दुबकने को विवश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed