फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The mercury again reached beyond 38, people scorched throughout the day in the sun

पारा फिर पहुंचा 38 के पार धूप में दिन भर झुलसे लोग

Sat, 09 Jul 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
The mercury again reached beyond 38, people scorched throughout the day in the sun
मौसम का मिजाज फिर बदलता नजर आ रहा है। छिटपुट बारिश के बाद लोगों को उमस भर गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन विगत दो दिनों से मौसम ने फिर से करवट लिया है।
विज्ञापन

पारा भी 38 के पार पहुंच गया है। पारा चढ़ने के साथ ही लोग चिलचिलाती धूप में दिन भर झुलसते नजर आए। तापमान बढ़न के साथ उमस के चलते फिर लोगों की बेचैनी बढ़ने लगी है। शुक्रवार को तो तेज धूप के चलते लोग खुले में निकलते से परहेत करते रहे। दिन और रात का तापमान लोगों को परेशानी कर दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 29 दर्ज किया गया। तेज धूप देखकर किसानों को भी पसीने छूटने लगे। खेतों में धूल उड़ रही है। यदि यही हालत रही तो समय से धान की रोपाई भी नहीं हो पाएगी। गर्मी और उमस के कारण लोगों का हाल-बेहाल है। बाहर निकलते ही लोगों को तपिश झुलसा रही है। सुबह नौ बजे से ही तापमान 38 डिग्री के पास पहुंच गया। जिसके चलते लोगों को दिनभर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को दिनभर लोग बेहाल रहे। गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। मौसम की बेरुखी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ रही है। विगत दो दिनों से तापमान में उछाल तापमान में बृद्धि हो रही है। दिन भर धूप खिलने के कारण शुक्रवार को पार 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। धूप के कारण लोग सड़क के किनारे छांव की तलाश करते देखे गए। शुक्रवार की दोपहर 2 से 3 बजे के बीच तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया। सबसे अधिक परेशानी स्कूल बच्चों को उठानी पड़ी। सुबह तो गर्मी का एहसास कुछ कम हुआ लेकिन स्कूल से छूटने के बाद बच्चों चिलचिलाती धूम में झुलसते हुए घर पहुंचे। मौसम वैज्ञानिक डा. सुरेश कनौजिया का कहना है कि 10 जुलाई तक बारिश होने की संभावना है। जितेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed