फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The market shines due to rain on Dhanteras, business of 300 crores

धनतेरस पर धनवर्षा से चमका बाजार, 300 करोड़ का हुआ कारोबार

Sun, 23 Oct 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The market shines due to rain on Dhanteras, business of 300 crores
धनतेरस पर्व के मौके पर ओलन्दगंज की नखास गली में बर्तनों की खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। धनतेरस पर बाजार में धन वर्षा हुई। शनिवार को दोपहर से आधी रात तक बाजार में चहलपहल रही। सराफा, वाहन बाजार, बर्तन बाजार, इलेक्ट्रानिक्स वस्तुओं की खूब खरीदारी हुई। व्यापारियों के मुताबिक जिले भर में 300 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। ग्रामीण इलाकों में भी बाजार गुलजार रहे।
विज्ञापन

धनतेरस का बाजार तो शुक्रवार को ही सज गया था। दोपहर से ही बाजार में चहलपहल शुरू हो गई थी। शनि प्रदोष के साथ त्रयोदशी तिथि होने के कारण विशेष मुहूर्त बन गया था। लोगों ने सामान तय कर रखा था शाम को जैसे ही त्रयोदशी तिथि लगी शुभ मुहूर्त में खरीदारी शुरू हो गई। वाहनों, सराफा, इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों पर भीड़ लगी रही। कोई शुभ मुहूर्त में बुकिंग कराने में लगा था को किसी को डिलिवरी लेनी थी। चांदी के सिक्के खरीदने वालों की संख्या ज्यादा रही। इसके अलावा लाई, लावा, चूड़ा, मिठाइयों, झाड़ू और नए बर्तनों की खरीद की जाती रही। सजावट के सामान, विद्युत झालरों आदि की भी खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह उर्फ इंदू ने बताया कि आनलाइन कारोबार के चलते बाजार को नुकसान जरूर हुआ है। इसके बावजूद धनतरेस पर जिले में करीब 300 करोड़ का कारोबार का अनुमान है। धनतेरस पर जमीन की भी रजिस्ट्री भी हुई। अकेले सदर तहसील में 75 लोगों ने जमीन की रजिस्ट्री करायी। इससे करीब 64 लाख 14 हजार रुपये का राजस्व मिला। सामान्य दिनों में 30-40 रजिस्ट्री ही होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर जौहरी ने बताया कि सोना महंगा होने के बाद भी लोग ज्वेलरी की खरीदारी की। सोने की एक ग्राम तक की अंगूठी बाजार में उपलब्ध थी। गहनों के अलावा चांदी के सिक्के, बर्तनों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां भी लोग ले गए हैं। कीर्ति कुंज ज्वेलर्स के अधिष्ठाता नन्हेलाल वर्मा ने कहा कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना बाजार अच्छा था। नए और डिजाइन आभूषण की मांग ज्यादा थी। इलेक्ट्रानिक बाजार में करीब आठ करोड़ का कारोबार हुआ। प्रमुख शोरूम और दुकानों पर एलईडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज की बिक्री हुई। रवि इलेक्ट्रानिक के अधिष्ठाता रवि गुप्ता ने बताया कि इस बाजार कारोबार 60 प्रतिशत कम रहा है।
दुपहिया वाहनों की हुई खरीद
दुपहिया वाहनों की खरीद पर ज्यादा जोर रहा। पाठक होंडा के अधिष्ठाता भाष्कर पाठक ने बताया कि धनतेरस के लिए 1000 से अधिक बाइक और स्कूट की बिक्री हुई। इस बार धनतेरस दो दिन पड़ रही है। रविवार को भी बिक्री होने की उम्मीद है। काफी दिन से लोग धनतेरस का इंतजार कर रहे थे। बर्तन व्यापार संघ के अध्यक्ष शत्रुघ्न सेठ ने बताया कि धनतेरस पर बर्तनों की खूब बिक्री हुई। जिले में करीब दो करोड़ का कारोबार हुआ है।

शारदा टीवीएस ने किया एक करोड़ का कारोबार
धनतेरस पर वाहन बाजार में खूब धन बरसा। शारदा टीवीएस धनतेरस पर 70 वाहनों की बिक्री हुई। 36 ग्राहकों ने खरीदने के लिए वाहनों की बुकिंग की। शनिवार का दिन होने के कारण कुछ ग्राहकों ने वाहन खरीदने से परहेज किया। शारदा टीवीएस के मालिक इंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि इस बार धन तेरस पर कारोबार पिछली बार से बेहतर रहा। वाहनों की खरीद के लिए ग्राहकों की भीड़ रही। वाहनों की खरीद के लिए ग्राहक धनतेरस का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed