फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The March candle out tribute to daughter

कैंडिल मार्च निकालकर दी बिटिया को श्रद्धांजलि

Tue, 16 Dec 2014 11:11 PM IST
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला Updated Tue, 16 Dec 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
The March candle out tribute to daughter

विज्ञापन
दिल्ली गैंगरेप की शिकार बिटिया के साथ हुई दिल दहला देने वाली घटना की बरसी पर मंगलवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों और छात्रों ने कैंडिल जुलूस निकालकर संवेदना प्रकट की। इस दौरान महिला हिंसा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। मैसवा जिला फोरम और महिला सामाख्या के संयुक्त तत्वावधान में दर्दनाक घटना की बरसी को निर्भया दिवस के रूप में मनाया गया।


इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि महिला हिंसा पितृ सत्ता के अंतर्गत भेदभाव वादी सोच का प्रभाव है। इसे बदले बगैर भारतीय समाज से महिला हिंसा को खत्म नहीं किया जा सकता। कहा कि निर्भया दिवस हमारे देश की लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। संविधान हमें सम्मान और समानता के साथ जीने का हक देता है।
विज्ञापन


इसके लिए समाज को जागरूक करने की जरूरत है। जन विकास संस्थान नौपेड़वा के सचिव राजमणि ने कहा कि देश विकास कर रहा है, लेकिन महिला हिंसा भी बढ़ती जा रही है। यह शर्मनाक है। महिला सामाख्या की परियोजना निदेशक प्रतिमा सिंह ने कहा कि महिला हिंसा की शुरुआत बचपन में ही बेटा-बेटी में भेदभाव कर की जाती है। इसे खत्म करने के लिए अभिभावकों को जागरूक होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम लखन महाविद्यालय के प्रोफेसर सोमारू राम प्रजापति ने भी विचार रखा। कहा कि आज समाज में पाश्चात्य सभ्यता के संस्कार फल-फूल रहे हैं। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। टीडी कॉलेज के छात्रसंघ पुस्तकालय मंत्री सत्य नारायण यादव ने कहा कि छात्राओं पर युवा फब्तियां कसते हैं। इस पर रोक लग जाए तो यह महिला हिंसा खत्म करने में बड़ी पहल होगी। इसके अलावा मुरलीधर निषाद ने भी विचार व्यक्त किया।


अंत में जेसीज चौराहे से सदभावना पुल तक कैंडिल मार्च निकालकर बिटिया की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के सदस्य भी शामिल थे। इस मौके पर ईश्वर चंद्र यादव, कमलेंद्र कुमार, मनीष कुमार, अनुपमा राय, रोहित कुमार, अंकित कुमार, रितेश कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन मैसवा फोरम के जिला संयोजक रमेश चंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed