फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The lock down strips continued flying in the morning, silence fell in the afternoon

सुबह उड़ती रही लॉक डाउन की धज्जियां, दोपहर में पसर गया सन्नाटा

Sat, 09 May 2020 08:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
The lock down strips continued flying in the morning, silence fell in the afternoon
कोतवाली चौराहे पर आम दिनों की तरह ही रही भीड़ भाड़ लोगों ने खूब उड़ाया लॉकडाउन का मजाक। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। लॉक डाउन के तीसरे चरण में सरकार की ओर से छूट मिलने के बाद लोगों की बेपरवाही बढ़ गई है। इसका असर शनिवार की सुबह शहर में दिखा। तमाम ऐसी दुकानें भी खुली रहीं, जिन्हें खोलने पर पाबंदी है। राशन, किराना, सब्जी की दुकानों को 10 बजे से पहले ही खोल दिया गया था। बाजार में भीड़ का आलम देख लोग विस्मृत थे कि लॉक डाउन कहीं पूरी तरह तो खत्म नहीं हो गया। हालांकि दोपहर में बाजारों में फिर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

जिले में अब तक कोरोना के नौ मामले सामने आए हैं, जिसमें पांच मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। चार का अभी भी वाराणसी में उपचार चल रहा है। इस लिहाज से सरकार ने जौनपुर को ऑरेंज जोन में घोषित किया है। मानकों के तहत डीएम ने जरुरी सेवाओं से जुड़ी दुकानों के अलावा भी कुछ दुकानें खोलने की छूट दी है। निर्देशों के मुताबिक दूध की दुकान सुबह 6 से 11 बजे तक खुलेगी। इसके अलावा राशन, किराना, सब्जी, फल, कॉपी-किताब, पशु चारा, पंखा, कूलर मरम्मत, मोबाइल रिचार्ज की दुकानें सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खोली जाएंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य तरह की दुकानें भी इसी अवधि में खुलेंगी। इससे इतर शनिवार की सुबह नौ बजे ही शहर के प्रमुख बाजारों में भीड़ उमड़ गई थी। सब्जी, फल, किराना, राशन, पशु चारा, मोबाइल रिचार्ज के अलावा लोहा, बर्तन, प्लास्टिक सामानों सहित कई अन्य गैर जरुरी चीजों की दुकानें भी खुली रही। दुकान खोलने का नियम सुबह 10 बजे का है, लेकिन नौ बजे से पहले ही दुकानों के बाहर भीड़ लगी रही। कई जगह लोग झुंड में खरीदारी करते दिखे। लोगों की बेपरवाही देख लग रहा था कि उन्हें यह इत्मीनान हो चुका है, वह कोरोना के संक्रमण के खतरे से मुक्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

डाउनलोड कराया आरोग्य सेतु और आयुष कवच
जौनपुर। डीएम के आह्वान पर शनिवार को अभियान चलाकर सुबह 11 से सवा 11 बजे तक जिले में लोगों को आरोग्य सेतु और आयुष कवच एप डाउनलोड कराया गया। कलेक्ट्रेट में डीएम ने खुद कर्मचारियों व आम लोगों से उनके मोबाइल में एप डाउनलोड करवाया। उन्होंने इसके लिए दूसरों को भी जागरुक करने की अपील की। कहा कि जिन लोगों ने अभी तक यह एप डाउनलोड नहीं किया है वह अपने मोबाइल में इसे तत्काल डाउनलोड कर लें। आरोग्य सेतु एपमें कोरोना वायरस के संबंध में विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई है। आयुष कवच एप में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय और दिनचर्या के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed