फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The lesson taught police justice

पुलिस को पढ़ाया न्याय का पाठ

Mon, 12 Jan 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 12 Jan 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
The lesson taught police justice
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित सेमिनार में जिला जज लुकमानुल हक ने सटीक न्याय के लिए पुलिस और चिकित्सक को सामंजस्य बनाकर काम करने की नसीहत दी। कहा कि खास तौर पर रेप की घटनाओं में दोनों विभागों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने प्रत्येक पीड़ित के साथ पुलिस को न्याय करने की बात कही।
विज्ञापन


डाक्टरों, पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में आयोजित सेमिनार में अपराध को लेकर पुलिस, चिकित्सक और न्यायपालिका को सामंजस्य बनाने की जरूरत पर बल दिया गया। जिला जज ने कहा कि यह पहली शर्त है कि पुलिस पीड़ित के साथ खड़ी हो।
विज्ञापन


शोषित के लिए न्याय की शुरुआत पुलिस की दहलीज से ही होती है। ऐसे में जरूरी है कि पुलिसिंग में मानवीयता का समावेश हो। उन्होंने पोस्टमार्टम और दुष्कर्म की घटनाओं की तफ्तीश करने वाले चिकित्सकों को संजीदगी से काम करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कप्तान बबलू कुमार ने जिला जज को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिलाधिकारी सुहास एलवाई, पुलिस कप्तान बबलू कुमार, सीएमओ डा. दिनेश यादव के अलावा सीएमएस, चिकित्सक और विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed