फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The lawyers did not work even on the 20th day.

Jaunpur News: वकीलों ने 20वें दिन भी काम नहीं किया

Thu, 30 Oct 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The lawyers did not work even on the 20th day.
मछलीशहर। नायब तहसीलदार मुंगरा/सुजानगंज की अदालत में 20वें दिन भी न्यायिक कार्य नहीं हुआ। वकीलों ने कामकाज का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हुबेदार पटेल की अध्यक्षता में नौ अक्तूबर को अधिवक्ता संघ भवन में बैठक हुई थी। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा द्वारा 8 अक्तूबर को दिए प्रार्थना पत्र पर विचार विमर्श हुआ था। वरिष्ठ अधिवक्ता का आरोप था कि नायब तहसीलदार न्यायालय में मुकदमे की सुनवाई के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ और अपशब्दों का प्रयोग किया गया। इसमें सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि नायब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव के न्यायालय का उनके स्थानांतरण तक बहिष्कार किया जाएगा। महामंत्री नंदलाल यादव ने 9 अक्तूबर को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस निर्णय से अवगत कराया था। इसके साथ ही इसकी सूचना सभी उच्च अधिकारियों को दी थी। तभी से नायब तहसीलदार के न्यायालय में कामकाज ठप चल रहा है। 29 अक्तूबर को भी न्यायिक कार्य नहीं हुआ। नायब तहसीलदार विवेक कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि प्रशासनिक व्यस्तता के कारण अदालत में नहीं बैठ पा रहे हैं। अदालत के बहिष्कार की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed