फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The Kund of Sheetla Dham Chowkhiya will be illuminated with the light of lamps.

Jaunpur News: दीपों की रोशनी से जगमगाएगा शीतला धाम चौकिया का कुंड

Tue, 04 Nov 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The Kund of Sheetla Dham Chowkhiya will be illuminated with the light of lamps.
चौकिया धाम में देव दीपावली पर कुंड की गई भव्य सजावट। संवाद
जौनपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर मां शीतला धाम चौकिया में कुंड को दीपों से सजाया जाएगा। राजेपुर त्रिमुहानी और गोमती नदी के सूरज घाट पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।
विज्ञापन

शीतला धाम चौकिया में शाम को घाटों पर दीप जलाने के लिए लोगों की भीड़ पहुंचेगी। भोर से ही त्रिमुहानी और सूरज घाट पर स्नान के लिए लोगों की भीड़ उमड़ सकती है। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह कई थानों की पुलिस तैनात की गई है। मंगलवार को राजेपुर त्रिमुहानी का डीएम डाॅ. दिनेश चंद्र और एसपी डाॅ. कौस्तुभ ने निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उधर, नगर के रासमंडल स्थित गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व का आयोजन किया जाएगा। सबद कीर्तन के साथ लंगर का आयोजन किया जाएगा। यहां भी डीएम और एसपी निरीक्षण करने पहुंचे।
विज्ञापन

खुटहन :
कार्तिक पूर्णिमा पर गोमती नदी के पिलकिछा घाट पर बुधवार को काफी संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। घाट के बगल स्थित भगवान राम, लक्ष्मण और देवी सीता व बजरंग बली के मंदिर में श्रद्धालु दर्शन-पूजन करेंगे। इसके साथ ही मेला शुरू हो जाएगा। कृषि उपकरणों और मिट्टी के बर्तन के लिए यह क्षेत्र विख्यात है। मेले में पांच किलो के गट्टे विशेष आकर्षण होते हैं। मान्यता है प्रभु श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद वानर सेना के साथ पुष्पक विमान से वापस अयोध्या लौटते समय इस घाट पर विमान से उतरे थे। यहां स्वयं भगवान और उनकी सेना ने स्नान कर गोमती का पवित्र जल ग्रहण किया था। यातायात प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक नगर क्षेत्र में वाहनों पर डायवर्जन लागू रहेगा। जनपद में पहले से ही लागू नो-एंट्री का समय भी शाम 5 बजे से बढ़ाकर रात 8 बजे तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed