फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The kotedar lay down in front of the fulfillment inspector's car, the video went viral

पूर्ति निरीक्षक की गाड़ी के आगे लेट गया कोटेदार, वीडियो वायरल

Fri, 16 Sep 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
The kotedar lay down in front of the fulfillment inspector's car, the video went viral
मछलीशहर। तहसील क्षेत्र के घुरीपुर गांव में बुधवार को जांच के लिए पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक की गाड़ी के आगे ही कोटेदार लेट गया। इसका वीडियो वायरल होने पर मामला संज्ञान में आया। पूर्ति निरीक्षक का कहना है कि जांच में बाधा पहुंचाने के लिए कोटेदार ने ड्रामा किया।
विज्ञापन

नि:शुल्क राशन वितरण के लिए सभी कोटेदारों को निर्देश दिया गया है। कोटेदारों को राशन उठान सहित समय से सभी लाभार्थियों को राशन वितरण का निर्देश है। साथ ही आपूर्ति निरीक्षकों को अपने इलाकों में जांच कर व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए प्रशासन से निर्देश है। कोटे की दुकानों की जांच और उठान की जानकारी लेने के लिए आपूर्ति निरीक्षक पंकज कुमार यादव ने घुरीपुर गांव समेत अन्य गांवों की जांच के लिए बुधवार को निकले। जब वे घुरीपुर गांव में बुधवार को पहुंचे तो कोटेदार उनकी गाड़ी के सामने लेट गया। इससे मामला गरमा गया। पूर्ति निरीक्षक पर कोटेदार वसूल का आरोप लगा रहा। हालांकि पूर्ति निरीक्षक ने इसे खारिज करते हुए कोटेदार द्वारा जांच प्रभावित करने की मंशा से नाटक किए जाने की बात कही। बहरहाल मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आ गया है। इसकी जांच की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed