फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The Kanwar Yatra started amidst a shower of flowers

Jaunpur News: फूलों की बारिश के बीच कांवड़ यात्रा का हुआ शुभारंभ

Wed, 05 Aug 2026 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
The Kanwar Yatra started amidst a shower of flowers
हर हर महादेव कांवरिया संघ, जफराबाद की ओर से निकाली गई शोभायात्रा। आयोजक
जौनपुर। हर-हर महादेव कांवरिया संघ जफराबाद की ओर से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ियों में व्यापारियों ने भी सहभागिता की। समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह ने कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान कांवरिया संघ के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। बाजार में जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया और कांवरियों का उत्साह बढ़ाया। कांवरियां गोमती नदी के नाव घाट से पवित्र जल भरकर जफराबाद बाजार में पदयात्रा की और बाबा काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए प्रस्थान किया। यात्रा में रथ, डीजे एवं शिव तांडव की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल आस्था का आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाली परंपरा है। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से आपसी भाईचारा, सेवा भावना और क्षेत्र की एकजुटता मजबूत होती है। डॉ. सरफराज खान ने स्वागत किया। आयोजन के लिए कांवरिया संघ के अध्यक्ष राकेश प्रजापति ‘छट्ठू’, उपाध्यक्ष अर्जुन अग्रहरी, कोषाध्यक्ष कमलेश प्रजापति, महामंत्री राहुल अग्रहरी, सुजीत मधुकर, सूरज अग्रहरी को बधाई दी। रूपेंद्र दुबे ‘पिंटू’ सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उधर, सोमवार को प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग के मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक और जलाभिषेक किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ प्रशासनिक अधिकारी और ठेकेदार संघ के पदाधिकारी भी शामिल हुए। ठेकेदार संघ, जौनपुर के अध्यक्ष कुंवर आजाद सिंह ने कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed