फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The innocent child who fell from the tempo was found and handed over to the family in three hours

Jaunpur News: टेंपो से गिरी मासूम को तीन घंटे मेंं ढूंढकर परिवार को सौंपा

Tue, 10 Jun 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The innocent child who fell from the tempo was found and handed over to the family in three hours
खेतासराय। स्थानीय पुलिस टीम ने रविवार की रात करीब 3 बजे संतकबीर नगर के खलीलाबाद से जौनपुर की यात्रा के दौरान टेंपो से गिरी 1 वर्ष की मासूम बच्ची को सुबह छह बजे परिवार को सकुशल सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार जौनपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह मोहल्ले की निवासी सैयदा (58) अपनी बेटी राना (45) और नाजिया( 22) अपनी एक साल की बेटी जुबीया के साथ संतकबीरनगर के खलीलाबाद स्थित मेहदावल से टेंपो से घर लौट रही थीं। रविवार की रात टेंपो खलीलाबाद और शाहगंज होते हुए जौनपुर की ओर जा रहा था। टेंपो क्षेत्र के मनेछा गांव के पास पहुंचा, इसी दौरान जुबीया अनजाने में टेंपो से नीचे गिर गई। अंधेरे और सफर की थकावट के कारण परिवार को कुछ दूर तक पता नहीं चला और वे आगे बढ़ते रहे। परिजनों को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के किसी मोड़ पर एहसास हुआ कि बच्ची ज़ुबीया टेंपो में नहीं है। इस समय करीब रात का तीन बज रहा था।परिजनों ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। खेतासराय पुलिस ने अलर्ट होते हुए खोजबीन शुरू की। सोमवार की सुबह करीब 6 बजे बच्ची ज़ुबीया गश्त के दौरान मनेछा गांव के पास सड़क के किनारे सकुशल मिली। पुलिस टीम उसे थाना लेकर आई और परिजनों से संपर्क किया। थाना कोतवाली क्षेत्र के सिपाह स्थित ईरानी बस्ती बागे अरब में रहने वाले परिजनों को सूचना मिलते ही वे भी खेतासराय थाने पहुंचे। पुलिस ने बच्ची ज़ुबीया को परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष रामासरे राय ने बताया कि ज़ुबीया की मां नाजिया ने खेतासराय पुलिस टीम का आभार जताते हुए कहा कि अगर पुलिस समय रहते सक्रिय न होती तो हम न जाने किस मुसीबत का सामना कर रहे होते ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed