फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The injured youth died in the trauma centre.

Jaunpur News: घायल युवक ने ट्राॅमा सेंटर में तोड़ा दम

Sun, 24 May 2026 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The injured youth died in the trauma centre.
मछलीशहर। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से गंभीर रूप से घायल एक युवक की शनिवार की रात वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पवारा थानाक्षेत्र के मडवाडोदक (नरगहना) निवासी आशिक उर्फ साजन (19) बीते 15 मई की भोर में गांव के ही विवेक जायसवाल के साथ बाइक से रसोई गैस सिलिंडर लेने सुजानगंज जा रहा था। दोनों जैसे ही सुजानगंज-मछलीशहर मार्ग स्थित मुस्तफाबाद बाजार के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में आशिक उर्फ साजन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन उसे जौनपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गए, जहां शनिवार की रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed