फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The injured woman was made to sit in the police station, after five hours, the medical was done

घायल महिला को थाने में बैठाया पांच घंटे बाद कराया मेडिकल

Wed, 15 Jun 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The injured woman was made to sit in the police station, after five hours, the medical was done
निगोह। बरसठी थाने पर एक महिला को मंगलवार को उसके पट्टीदारों ने पीट दिया। उसके हाथ में लगी चोट से रक्तस्राव हो रहा था लेकिन पुलिस ने महिला को सुबह आठ बजे से थाना पर बैठाए रखा। हो हल्ला होने के बाद दोपहर दो बजे के बाद मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन

निगोह गांव की महिला सीमा देवी को उसके पट्टीदारों ने मंगलवार को सुबह भूमि विवाद को लेकर पिटाई कर दी थी। महिला के सिर और हाथ में चोट लग र्गई थी। हाथ में लगे चोट से रक्त बह रहा था। महिला थाने पहुंची तो उसे थाने पर सुबह से दोपहर तक इसलिए बैठाए रखा गया कि दूसरा पक्ष आने के बाद कार्यवाही की जाएगी। महिला दर्द से कराह रही थी। उसका मेडिकल तक नहीं कराया गया। दूसरा पक्ष नहीं आया तो सुबह से दोपहर तक पांच घंटे बैठाए रखा गया। महिला का आरोप है कि सुबह से पांच घंटे हो गया लेकिन हमारा मेडिकल तक नहीं कराया गया। इसके पूर्व कई बार भूमि विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पत्रकारों ने पुलिस से इस बारे में जब पूछा तो आनन फानन में दोपहर 2 बजे के बाद मेडिकल कराया गया। पीडि़त थाने से न्याय नहीं मिलने की उम्मीद छोड़ अब एसपी के यहां शिकायत करने की बात कह रही है। दूसरी घटना क्षेत्र के दबिलहा गांव की हैं। पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने दिनेश और उनके चाचा बाबा पटेल की पिटाई कर दी थी। घायल दिनेश का 5 दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जबकि पिटाई से उसका हाथ टूट गया। पुलिस 5 दिनों से रोज थाने बुला रही है। दिन भर बैठाने के बाद कोई बहाना बनाकर अगले दिन सुबह आने को कहा जाता है। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से युवक व उसके परिजन परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed