{"_id":"69c6c8acd5d5d1afaf02c78c","slug":"the-income-of-the-women-in-the-group-will-increase-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-152212-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: समूह की महिलाओं की आमदनी बढ़ेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: समूह की महिलाओं की आमदनी बढ़ेगी
विज्ञापन
जौनपुर। समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत अब स्वयं सहायता समूहों की ओर से निर्मित फिनायल का उपयोग सरकारी विभागों के कार्यालयों में कराया जाएगा। इससे जहां समूह की महिलाओं की आमदनी बढ़ेगी। वहीं उनके कार्य का विस्तार भी हो सकेगा।
जिले में गठित 18 हजार 780 समूहों से दो लाख 25 हजार 507 महिलाएं जुड़ी हैं। इसमे अधिकांश महिलाएं किसी न किसी कार्य में निपुण हैं। समूह की कई महिलाओं की ओर से मशरूम, अचार, मुरब्बा व नमकीन से लेकर फिनायल सहित अन्य उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। उपायुक्त स्वरोजगार जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार उत्पादों को जरूरत के हिसाब से सरकारी विभागों में आपूर्ति कराने की तैयारी की गई है। इसके लिए बाकायदा अनुबंध भी होगा। साफ-सफाई के लिए तकरीबन सभी विभागों में फिनायल बाहर से खरीदा जाता है, जिसकी आपूर्ति जल्द ही समूह की महिलाओं की ओर से की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि महिलाओं को सिर्फ आजीविका तक सीमित न रखकर उन्हें सफल उद्यमी बनाना और उन्हें बाजार से सीधे जोड़ना है। समूहों की ओर से निर्मित फिनायल के जरिए न सिर्फ उत्पादों की खरीद बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर बने सामान की मौजूदगी भी मजबूत होगी। इससे महिलाओं को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और बड़े स्तर पर ले जाने का अवसर मिलेगा। जल्द ही यह कार्य शुरू करा दिया जाएगा।