फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The idols decorated in 2150 pandals will be immersed at 10 to 15 places.

Jaunpur News: 2150 पंडालों में सजी प्रतिमाएं 10 से 15 स्थानों पर होंगी विसर्जित

Thu, 02 Oct 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
The idols decorated in 2150 pandals will be immersed at 10 to 15 places.
नगर के सद् भावना पुल बने श​क्तिकुंड को देखते एडीएम भू-राजस्व अजय कुमार अम्बष्ट व ईओ पवन कुमार। 
जौनपुर। जिले के 2150 पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा व अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन बृहस्पतिवार से जिले में चिह्नित 10 से 15 स्थानों पर किया जाएगा। प्रतिमाओं के विसर्जन की तैयारियां प्रशासन की तरफ से पूरी कर ली गई हैं। विसर्जन के लिए जिला मुख्यालय पर सद्भावना पुल के किनारे बनाए गए शक्ति कुंड की लंबाई व चौड़ाई बढ़ा दी गई है। ताकि विसर्जन के दौरान प्रतिमाओं की संख्या बढ़ने पर दबाव के चलते केमिकल युक्त पानी बहकर गोमती नदी में न जाए। घाटों व तालाबों के किनारे बास-बल्लियां लगाकर प्रकाश की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका जौनपुर की तरफ से सद्भावना पुल के किनारे शक्ति कुंड बनाया गया है। यहां श्री दुर्गा पूजा महासमिति में पंजीकृत कुल 771 पूजा पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए इस बार नगर पालिका की तरफ से शक्ति कुंड की लंबाई व चौड़ाई बढ़ा दी गई है। पिछली बार कुंड की लंबाई 110 फीट व चौड़ाई 35 फीट थी तो इस बार इसे बढ़ाकर लंबाई 130 फीट और चौड़ाई 40 फीट कर दी गई है। साथ ही गहराई भी बढ़ाई गई है। इसके चारों मजबूती के लिए सीमेंट की बोरियों में मिट्टी भरकर दीवार बनाई गई है। इसके बाद पीली प्लास्टिक लगाई गई है। ताकि पानी का दबाव बढ़ने पर कुंड टूटने न पाए। कुंड में गोमती नदी से पंप के सहारे पानी छोड़ा जाता है। प्रतिमा विसर्जन के लिए शाम पांच बजे से अहियापुर में ट्रैक्टर पर समितियां झांकी लगाकर खड़ी हो जाती हैं। इसके बाद श्री दुर्गा पूजा महासमिति के निर्णायक मंडल द्वारा सुंदर झांकियों को अंक देकर पुरस्कार दिया जाता है। प्रतिमाओं के विसर्जन की प्रक्रिया शुक्रवार तक दिन भर चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन के दौरान होने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी। साथ ही सीसीटीवी व ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। पुलिस के जवान शहर के जौनपुर जंक्शन से लेकर अहियापुर, सब्जी मंडी, कोतवाली, चहारसू चौराहा, ओलंदगंज, सद्भावना मार्ग तक तैनात रहेंगे। इसके अलावा जगदीशपुर क्रासिंग से कचहरी मार्ग, वाजिदपुर तिराहे से जेसीज चौराहा व सद्भावना मार्ग, पाॅलिटेक्निक से ओलंदगंज मार्ग पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था में जिले भर के तीन हजार पुलिस अधिकारी व जवान लगाए गए हैं। नगर पालिका जौनपुर के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार का कहना है कि प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए प्रशासन की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सद्भावना पुल पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए बास-बल्लियां लगाई गई हैं। प्रकाश की भी व्यवस्था की गई है। शक्ति कुंड में करीब 800 से 1000 हजार प्रतिमाओं का विसर्जन होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed