फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The houses of the metropolis will be illuminated by the diyas of Jaunpur

Jaunpur News: जौनपुर के दीये से जगमग होंगे महानगरों के अशियाने

Tue, 22 Oct 2024 02:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
The houses of the metropolis will be illuminated by the diyas of Jaunpur
रोशनी का पर्व दीपावली नजदीक है। जहां विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक झालरों की मांग है, वहीं मिट्टी के दीये भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। इसके मद्देनजर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने 15 हजार दीये बनाने का लक्ष्य तय किया है। यहां के दीये मुंबई, अयोध्या, बिहार, लखनऊ, हरदोई, वाराणसी तक के दुकानदारों ने मांग की है।
विज्ञापन

दीपावली 31 अक्तूबर को मनाई जाएगी। ऐसे में जहां विभिन्न रंगों के झालरों से भवन और प्रतिष्ठान जगमग होने लगे हैं, वहीं समूहों की महिलाओं ने मिट्टी के दीये से इस दिवाली को रोशन करने की तैयार कर ली है। इस दिवाली समूह से जुड़ी महिलाओं के हाथों बनाए गए दीयों से महानगरों के अशियाने रोशन होंगे। इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। समूह की महिलाओं की तरफ से मोम वाले विशेष दीये बनाए जा रहे हैं। इन दीयों को नगर और गांव के अलावा महानगरों में भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन

दीपावली और धनतेरस को लेकर लोग उत्साहित हैं। लोग अभी से अपने घर आंगन को प्रकाशित करने के लिए विभिन्न प्रकार के रंगों वाले झालरों, रंग-बिरंगे बल्ब, मिट्टी के बने दीये की मांग कर रहे हैं। अधिसंख्य लोगों की पसंद स्वदेशी सामान हैं, जो पूर्वजों के समय से उपयोग किए जा रहे हैं। लोगों की मांग पूरी करने के लिए मिल्की स्वयं सहायता समूह जलालपुर की महिलाओं ने 10 रुपये वाले दीये तैयार किया है। इन दीयों में मोम की जमावट है। यह करीब डेढ़ घंटे तक जलेगा। करीब 10 हजार पीस दीये समूह की महिलाओं ने तैयार किया है। बदलापुर और जौनपुर में विकास भवन समेत अन्य जगहों पर भी स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह की अध्यक्ष जफरून इजाज ने बताया कि मोम से बने दीये की प्रदेश के बाहर भी मांग है। मुंबई में 1000, अयोध्या में 1200, आजमगढ़ में 1000, बिहार में 1500, वाराणसी में 2500, लखनऊ में 1000, गाजीपुर में 1000 मोम से बने दीये की मांग की गई है। जल्द ही इन सभी जगहों पर दीये भेज दिए जाएंगे।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक शोभी गौर ने बताया कि मिल्की स्वयं सहायता समूह की 11 महिलाएं दीये में मोम और बाती लगाने के कार्य में जुटी हैं। अब तक 10 हजार दीये तैयार कर लिए गए हैं। करीब पांच हजार दीये और तैयार किए जा रहे हैं। कुल 15 हजार दीये बनाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed