{"_id":"68ee9e7dffc872f48a07b4d5","slug":"the-health-department-sealed-the-hospital-after-the-suicide-attempt-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-142609-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: आत्मदाह के प्रयास के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सीज किया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: आत्मदाह के प्रयास के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सीज किया अस्पताल
विज्ञापन
जौनपुर। एक व्यक्ति द्वारा डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह करने के प्रयास के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बिना पंजीकरण के चल रहे अस्पताल को मंगलवार को सीज कर दिया। अस्पताल में भ्रूण हत्या की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।
सोमवार को जंग बहादुर राठौर ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीएम कार्यालय के सामने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की थी। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे बचा लिया। जंग बहादुर ने आरोप लगाया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के रसूलाबाद मोहल्ले में बिना पंजीकरण के मां प्रेमा हॉस्पिटल चल रहा है। बिना किसी डिग्री के सुनील नामक युवक अपने को डॉक्टर बताकर हॉस्पिटल संचालित कर रहा है। यह भी आरोप लगाया कि दो साल पहले एक नाबालिग द्वारा नॉर्मल डिलिवरी के बाद बच्चे को वाराणसी में बेच दिया गया था। आरोपों को गंभीरता से लेते हुए डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने जांच के लिए टीम गठित की। टीम में शामिल एसीएमओ डाॅ. राजीव यादव, डाॅ. बीसी पंत, महिला पुलिस कंचन पांडेय मंगलवार को रसूलाबाद स्थित हॉस्पिटल की जांच करने पहुंचे। जांच टीम के आने की जानकारी होने पर सुनील कुमार अस्पताल से भाग गया। हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद भर्ती मरीजों को कुछ दूर पीछे स्थित एक आवास में वार्ड बनाकर इलाज किया जा रहा था। मौके पर जांच उपकरण भी मिले। वहां दो मरीज मिले, लेकिन पूछताछ में वे कुछ नहीं बता सके। एसीएमओ डाॅ. राजीव यादव का कहना है कि अस्पताल की जांच की गई। जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी गई है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद मां प्रेमा हॉस्पिटल में छापा मारा गया। अस्पताल संचालक भाग गया। उसके खिलाफ केस दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है।