फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The goons beat up the couple due to enmity, case filed against four

Jaunpur News: रंजिश में दबंगों ने दंपती को पीटा, चार पर मुकदमा

Fri, 13 Jun 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The goons beat up the couple due to enmity, case filed against four
थाना क्षेत्र के घनघनुवां गांव में बीते सोमवार को दबंगों ने दंपती को पुरानी रंजिश के चलते मारपीट घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बृहस्पतिवार को कुल चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत की। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के घनघनुवां गांव के गोविंदा(30) बीते सोमवार शाम जब अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही मनबढ़ किस्म के युवकों ने आकर विवाद कर लिया। इस दौरान जब गोविंदा ने विरोध किया तो दबंगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीटना शुरू कर दिया, जैसे ही घटना की जानकारी पत्नी सोनी (28) को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान मारपीट में पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। शोरगुल की आवाज सुनते ही आस-पास लोग एकत्रित हो गए और किसी तरह से समझा बुझाकर मामला शांत करा दिए। इसके बाद मंगलवार को पीड़ित ने सरायख्वाजा थाने पर चार लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी। इस बाबत थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर कुल चार लोग विशाल, गोलू, सुनील, पंकज के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed