{"_id":"64cfe9a30941bb235103f494","slug":"the-goons-attacked-the-shopkeeper-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-3607-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: दबंगों ने दुकानदार पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: दबंगों ने दुकानदार पर किया हमला
विज्ञापन
जलालपुर थाना क्षेत्र क्षेत्र के शिवपुर नहर मोड़ पर शनिवार की रात कंप्यूटर ऑनलाइन सेंटर के दुकानदार पर तीन बदमाशों ने हमला कर दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। मौका पाकर बदमाश फरार हो गए।
जलालपुर क्षेत्र के राजेपुर गांव के मल्लाह बस्ती निवासी अनिल कुमार निषाद(32) की कबूलपुर बाजार में ऑनलाइन कंप्यूटर की दुकान है। जहां ऑनलाइन काम होता है। अनिल रात को दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहा था। इस दौरान नहर के मोड़ के पास बाइक सवार तीन लोग घात लगाकर खड़े थे, उन लोगों ने अनिल की बाइक को रूकवाया। उसके बाद एक युवक ने अनिल के ऊपर डंडे से हमला कर दिया। पीड़ित बाइक छोड़ कर शोर मचाते हुए खेत की तरफ भागे। इस दौरान गांव के लोगों के जुट जाने से बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। इस दौरान थाना प्रभारी राम सरिख गौतम ने कहा मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।