फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The girl who jumped in the Gomti river was found three km away

तीन हजार मीटर दौड़ में विशाल व 1500 में चंदा यादव ने मारी बाजी

Mon, 05 Sep 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
The girl who jumped in the Gomti river was found three km away
करंजाकला। इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्धकीपुर में रविवार को दो दिवसीय जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन एथलेटिक्स, वालीबाल, कुश्ती के ब्लाक स्तरीय विजेताओं के बीच स्पर्धाएं हुईं। तीन हजार मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में मड़ियाहूं के विशाल यादव प्रथम व मुफ्तीगंज के निलेश यादव दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने युवा कल्याण विभाग का ध्वज फहराकर खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि खेल भावना से खेलते हुए आप मंडल, जोन और राज्य स्तर की प्रतियोगिता में विजेता बनकर जनपद का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में धर्मापुर के सावन शर्मा प्रथम और राज सिंह द्वितीय रहे। महिला वर्ग में जलालपुर की कोमल यादव प्रथम व मड़ियाहूं की पूजा सरोज द्वितीय रहीं। 400 मीटर दौड़ (पुरुष) में जलालपुर शिवकुमार निषाद के प्रथम व बक्शा के सचिन यादव द्वितीय रहे। महिला वर्ग में मड़ियाहूं की आंचल यादव प्रथम व जलालपुर की कोमल यादव द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ सौ मीटर दौड़ (पुरुष) में जलालपुर के शिवकुमार निषाद प्रथम व मु्फ्तीगंज के शिवकुमार यादव द्वितीय रहे। महिला वर्ग में मड़ियाहूं की आंचल यादव प्रथम व जलालपुर की भारती निषाद द्वितीय रहीं। 1500 मीटर दौड़ (पुरुष) में सिरकोनी के चंदा यादव प्रथम और खुटहन के मंगला प्रसाद मिश्रा द्वितीय रहे।
कुश्ती पुरुष में 53 किलो वर्ग में मुफ्तीगंज के रविशंकर प्रथम सिकरारा के विष्णु कुमार यादव द्वितीय रहे। 57 किलो वर्ग में मुफ्तीगंज के शिवानंद प्रथम व केराकत के आलोक द्वितीय रहे। 61 किलो वर्ग में धर्मापुर के गौरव कुमार यादव प्रथम रहे सिरकोनी के करन यादव द्वितीय रहे। 65 किलो वर्ग में केराकत के अतुल यादव प्रथम सिरकोनी के शिवाजी यादव द्वितीय रहे। 70 किलो वर्ग में मुफ्तीगंज के अभिषेक यादव प्रथम मुफ्तीगंज के वीरेंद्र यादव द्वितीय स्थान पर रहे। 74 किलो वर्ग में धर्मापुर के मंजीत यादव प्रथम केराकत के मुलायम यादव द्वितीय स्थान पर रहे।

महिला कुश्ती 50 किलो वर्ग में केराकत की सुरभि प्रथम मुफ्तीगंज की काजल द्वितीय रही। 53 किलो वर्ग में करंजाकला की जानसी यादव प्रथम और मुफ्तीगंज की खुशी द्वितीय स्थान पर रही। 55 किलो वर्ग में करंजाकला के अंशिका यादव प्रथम व जलालपुर की प्रतिज्ञा यादव द्वितीय स्थान पर रही। 57 किलोवाट में जलालपुर की प्रिया यादव प्रथम वह करंजाकला की दिव्यांश यादव द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी वैभव सिंह, रवि प्रकाश यादव, जय विक्रांत सिंह, दिलीप कुमार,विकास वर्मा, स्वाति पांडेय, शुभम मौर्य, धीरज गुप्ता, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी लालमणि यादव ,वरिष्ठ सहायक वेद प्रकाश उपाध्याय, जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा, चंदन सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed