फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The funeral took place on the assurance of the CO

सीओ के आश्वासन पर हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 28 Nov 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
The funeral took place on the assurance of the CO
डोभी क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी आकाश निषाद की भैंसा गांव में हुई हत्या के मामले में शुक्रवार की रात पोस्टमार्टम होने के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन धारा 304 को 302 में तब्दील कर हत्या का मुकदमा दर्ज करने तथा सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। परिजनों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने के बाद ही अंतिम संस्कार करेंगे। उधर, इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस की बेचैनी बढ़ गई। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई। शनिवार को सुबह क्षेत्राधिकारी शुभम तोडी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को बताया कि पांच आरोपितों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। और दो अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी दो दिनों में कर ली जाएगी। उन्होंने सरकार की तरफ से अनुमन्य सुविधाएं दिलवाने का भी भरोसा दिया। इसके बाद परिजनों ने गांव में ही गोमती नदी किनारे अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

रामगढ़ गांव निवासी आकाश निषाद व उनके मित्र कुलदीप निषाद बृहस्पतिवार की रात थानागद्दी से घर आ रहे थे। वे भैंसा गांव के पास पहुंचे थे, तभी मनबढ़ों ने लाठी, डंडे व रॉड से दोनों की पिटाई कर दी थी। मारपीट की इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख आकाश को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में शुक्रवार को तड़के इलाज के दौरान आकाश की मौत हो गई। कुलदीप का इलाज चल रहा है। इस मामले में आकाश के पिता ने तहरीर देकर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें से पुलिस ने तीन आरोपित गणेश माली, राजेश माली व लल्लू माली को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपित अब भी फरार हैं। चंदवक थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। उनको भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed