फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The funeral procession continued for four hours and then the last rites took place.

Jaunpur News: चार घंटे चली जिच, फिर हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 16 Nov 2024 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
The funeral procession continued for four hours and then the last rites took place.
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय त्रिलोकी मोड़ पर युवक का अपहरण कर हत्या का मामला शुक्रवार को दिन भर गर्म रहा। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को घर लेकर जाने पर अड़े रहे तो पुलिस-प्रशासन माहौल खराब होने की आशंका में रामघाट पर शव का अंतिम संस्कार करा देना चाहता था। चार घंटे तक चली जद्दोजहद के बाद अंतत: प्रशासन परिजनों को समझाने में कामयाब हुआ और शव का अंतिम संस्कार किया गया। मां की तहरीर पर 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मुख्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन

बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के ऊदपुर घाटमपुर गांव निवासी हर्षित सिंह उर्फ साहिल (26) पुत्र अवनीश सिंह को पट्टीदारों ने धान के खेत में बंटाई के दौरान अगवा कर लिया था। पुरानी रंजिश में लाठी, डंडे, सरिया से पीटने के बाद उसे सराय त्रिलोकी मोड़ के पास फेंक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। जिला मुख्यालय पर पोस्टमार्टम के बाद मां योगिता सिंह शव को घर ले जाने की जिद पर अड़ गई तो पुलिस अंतिम संस्कार के लिए रामघाट ले जाने का प्रयास करने लगी। वहां मृतक की मां और ससुर मौजूद रहे। उनका कहना था कि वे दोनों बेटे और दामाद की चिता को आग नहीं लगा सकते। ऐसे में मृतक के बड़े पिता विनय सिंह का इंतजार किया जा रहा था। देर शाम करीब चार बजे परिजनों के आने पर पुलिस ने समझा बुझाकर शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस तीन महिलाओं सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मौके पर सीओ सदर परमानंद कुशवाहा, सीओ बदलापुर प्रतिमा वर्मा और पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed