फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The foundation stone of the martyr memorial was not laid on the protest of the villagers

ग्रामीणों के विरोध पर शहीद स्मारक का नहीं हुआ शिलान्यास

Fri, 31 Dec 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
The foundation stone of the martyr memorial was not laid on the protest of the villagers
डोभी। क्षेत्र के बीरीबारी बाजार में शहीद मनीष सिंह स्मृति द्वार का शिलान्यास कार्यक्रम ग्रामीणों के विरोध के कारण पुलिस बल की उपस्थिति में स्थगित करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि जिस मार्ग पर स्मृति द्वार का शिलान्यास किया जाना है। वह मार्ग शहीद के गांव मढ़ी नहीं जाता, क्योंकि बीच में रेलवे लाइन बाधित करती है। वहीं यदि स्मृति द्वार का निर्माण सीएचसी के सामने से मड़ार होते हुए मढ़ी जाने वाले मार्ग पर किया जाता तो सबसे उपयुक्त होता।
विज्ञापन

मढ़ी गांव निवासी शहीद मनीष सिंह की स्मृति में बीरीबारी बाजार से गांव में जाने वाले रास्ते पर किया जाना था। इसके लिए विधायक निधि से बजट जारी हुआ था। बुधवार को स्मृति द्वार के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया जाना था। लेकिन इससे पहले ही ग्रामीणों द्वारा विरोध शुरू हो गया। बड़ी संख्या में महिलाएं जाकर भूमि पूजन कार्यक्रम का विरोध करते हुए रोकवा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों का कहना था कि जिस मार्ग पर स्मृति द्वार का शिलान्यास किया जा रहा है। वह शहीद के गांव रेलवे लाइन के कारण बाधित होने से नहीं जा पाता। वहां जाने के लिए सबसे उपयुक्त मार्ग सीएचसी डोभी के सामने से मड़ार होते हुए मढ़ी है। बीरीबारी के प्रधान आलोक कुमार सिंह का कहना कि गांव के तीन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, जिन्होंने देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके स्मृति में द्वार का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। जिस मार्ग पर शहीद स्मृति द्वार बनाने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए शिलान्यास कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed