फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The former university returned 37 lakhs of the second phase to the government

पूविवि ने शासन को लौटाया दूसरे फेज का 37 लाख

Wed, 26 Jan 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The former university returned 37 lakhs of the second phase to the government
राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत विश्वविद्यालय को शासन से मिले 20 करोड में से विश्वविद्यालय प्रशासन ने 37 लाख रूपये शासन को लौटा दिया है। शेष 19.63 करोड़
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में निर्माण कार्य के साथ ही लाइब्रेरी और अन्य मद में खर्च किए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की माने तो दूसरे फेज में विकास कार्यो के लिए कुल 20 करोड मिला था। जिसमें से 19.63 करोड विश्वविद्यालय के विकास कार्यो में खर्च किया गया है। बची हुई 37 लाख धनराशि को विश्वविद्यालय प्रशासन ने शासन को जनवरी माह में लौटा लिया है। विश्वविद्यालय को जारी पत्र में शासन ने दूसरी फेज में विकास के लिए मिले धन का व्योरा मांगा था। साथ ही बचे हुए धन को वापस लौटाने का निर्देश दिया था। वित्त अधिकारी संजय राय ने बताया कि दूसरे फेज में विकास कार्यो के लिए कुल 20 करोड शासन से मिला था। जिसमें से 19.63 करोड विभिन्न मदों में खर्च कर दिया गया है। 37 लाख रूपये बचा था। इस धनराशि को शासन को लौटा लिया गया। दूसरे फेज में यदि किसी कार्य का भुगतान नहीं हो पाया है तो उसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजना पड़ता है। तीसरा शुरू होने वाला है। इस फेज में विकास कार्यो के लिए शासन फिर से धन अवमुक्त करेगा। सभी विश्वविद्यालयों की अपनी आवश्वयता होती है। उसी हिसाब से शासन धन अवमुक्त करता है। इस प्रकार शासन से मिले धन का विश्वविद्यालय प्रशासन समय से उपयोग नहीं कर पाया। जिसके चलते बची हुई धनराशि को शासन को लौटाना पडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed