फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The flaws found in the inspection of the officers, the subordinates were reprimanded

अफसरों के निरीक्षण में मिली खामिया, मातहतों को लगाई फटकार

Tue, 17 May 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The flaws found in the inspection of the officers, the subordinates were reprimanded
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को शाहगंज तहसील, कोतवाली और नगरपालिका परिषद कार्यालय का निरीक्षण किया। खामियां देख डीएम ने मातहतों को फटकार भी लगाई। वहीं, सीआरओ रजनीश कुमार राय ने बिजली विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां गंदगी देख उनका माथा ठनका। उन्होंने इसे लेकर संबंधित जिम्मेदारों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय द्वारा दस बजे विद्युत विभाग जौनपुर के कार्यालय के अनुभागों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीओ मनोज गुप्ता व ईडीडी द्वितीय जौनपुर गोपाल सिंह सहित चार कर्मचारी ईओ मनीश कुमार, सीनियर एलए असगर मेहंदी, ईए सुधांशु शेखर एवं चपरासी अनीता अनुपस्थित पाई गईं। अनुपस्थित कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन बाधित करते हुए इनके वेतन आहरण वितरण पर रोक लगाए जाने की संस्तुति जिलाधिकारी को कर दी गई है। इस दौरान परिसर में चारों तरफ गंदगी पाई गई। भवन कार्यालय की साफ-सफाई तथा कॉलोनी की मरम्मत व सफाई हेतु अधीक्षण अभियंता को मौके पर निर्देश दिया गया। वहीं, दोपहर तहसील पहुंचे जिलाधिकारी ने सभी पटलों के कार्यों को देखा। चकबंदी कार्यालय में फाइलों का रखरखाव सही न मिलने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई। संग्रह अमीनों द्वारा वसूली में लापरवाही करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी। उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेंडिंग चल रहे मामलों की फाइलों का निरीक्षण किया। तहसील में निर्माणाधीन कार्यालय के बाबत जिलाधिकारी ने बताया कि एजेंसी अधूरा निर्माण करके भाग गई, जिस पर एसआईटी की जांच चल रही है। निर्माण पूरा कराने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। कोतवाली पहुंचे जिलाधिकारी को उप निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। यहां पर डीएम ने रजिस्टर नंबर चार और आठ, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना, महिला और पुरुष बंदी गृह और कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद, अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में अपराधों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि नई सब्जी मंडी स्थित पुलिस बूथ को चौकी के रूप में विस्तार करने की कार्रवाई चल रही है। नगर में जाम की समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि बाईपास निर्माण के लिए पत्र शासन को भेजा गया है। नगरपालिका पहुंचे जिलाधिकारी ने कार्यालय का निरीक्षण निरीक्षण कर अधिशासी अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पालिका की बन रही दुकानों के निर्माण में गुणवत्ता की जांच की। इस मौके पर उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार, तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed