{"_id":"58f1227c4f1c1b9106cf665e","slug":"the-first-day-went-collapsing-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन चरमरा गई व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन चरमरा गई व्यवस्था
jaunpur
Updated Sat, 15 Apr 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के निर्देश के बावजूद शुक्रवार को पहले दिन बिजली विभाग लोगों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध नहीं करा सका। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को काफी दुश्वारियां हुई। लोग गर्मी से बेहाल रहे। हालत यह रही कि बिजली आपूर्ति में कोई खास सुधार नहीं रहा। पूराने ढर्रे पर ही बिजली आपूर्ति देखने को मिली । कहीं पांच तो कहीं दो व चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। विभाग अपनी कमी छुपाने के लिए फाल्ट बता रहा है।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा शुक्रवार से शहर में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था। लेकिन शहर में लोगों को 24 घंटे बिजली नहीं मिल पाई। बार-बार फाल्ट आने व अघोषित कटौती के कारण बिजली आपूर्ति बाधित होती रही। जिससे लोगों को 19 से 21 घंटे ही बिजली मिल पाई। हालत यह थी किसी मुहल्ले फाल्ट आने से तो कहीं तार टूटने आदिसे बिजली आपूर्ति बाधित होती रही। शहर के रुहट्टा मोहल्ले में फाल्ट आने से अपराह्न दो बजे से लेकर शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
इस दौरान लोगों को 19 घंटे ही बिजली मिल पाई। चांदमारी में तार टूटने से सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और सिटी स्टेशन इलाके में फाल्ट आने से देर शाम पांच बजे से लेकर सात बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही है। लगभग यही हाल तारापुर, ओलंदगंज, बलुआघाट, मुफती मोहल्ला व मानिक चौक आदि कई मुहल्लों में रहा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।