फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The fifth form of Goddess worshiped in Devi temples

देवी मंदिरों में देवी के पांचवें स्वरूप की हुई पूजा

Wed, 21 Oct 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
The fifth form of Goddess worshiped in Devi temples
जौनपुर। नवरात्र के पांचवें बुधवार को देवी मं दिरों में माता रानी के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा की गई। देवी का पांचवें स्वरूप की पूजा नारी शक्ति और मातृ शक्ति के रूप में किया जाता है। भोर में आरती के बाद मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया। मां के दरबार में हाजिरी लगाकर भक्तों ने आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

जैसे-जैसे नवरात्र समापन की ओर बढ रहा है मां शीतला धाम चौकिया और मां मैहर मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड रही है। मां के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लग रही है। परमानतपुर स्थित मां मैहर मंदिर परिसर में भी भक्तों की खासी भीड रही। मंदिर के पुजारी सूर्य प्रकाश जायसवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बावजूद भक्तों की आस्था में कोई कमी नहीं है। नवरात्र में भोर से दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड लग रही है। सिटी स्टेशन स्थित मां द क्षिणा काली मंदिर परिसर को फूलमाला और झालर से सजाया गया है। भक्तों की भीड दर्शन पूजन के लिए पहुंच रही है। मंदिर के पुजारी बागीश सिंह ने कहा कि मां दक्षिणा काली का दर्शन करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। सुख और समृद्दि आती है। महासप्तमी पर 23 अक्तूबर के कालरात्रि की पूजा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed