फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The farmer died of a heart attack, not murder

Jaunpur News: हत्या नहीं दिल का दौरा पड़ने से हुई थी किसान की मौत

Fri, 20 Jun 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The farmer died of a heart attack, not murder
बक्शा। क्षेत्र के गढ़ासेनी गांव में मंगलवार की शाम सात बजे भूमि विवाद के दौरान वृद्ध की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ। वृद्ध के परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में वृद्ध की मौत की सूचना थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने उच्चाधिकारियों को दी थी। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सदर संतबीर सिंह एवं क्षेत्राधिकारी परमानन्द कुशवाहा ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को कब्जे में लिया था। मारपीट की घटना में मृत कवलधारी सरोज के पुत्र आकाश सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर विपक्षी राहुल सरोज, धर्मेन्द्र सरोज, संतोष, जितेंद्र, वीरेंद्र बृजेश व सद्दू पर लाठी डंडे से मार पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया था। घटना के बाद जुटी भीड़ शव ले जाने का विरोध कर रही थी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल का दौरा पड़ने से मौत की पुष्टि हुई। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। किसान के दोनों बेटों का भी मेडिकल कराया गया। उनकी भी रिपोर्ट में शरीर पर किसी चोट की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed