फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The family of the couple who died due to snakebite got Rs 8 lakh

Jaunpur News: सर्पदंश से मृत दंपती के परिजनों को मिले आठ लाख रुपये

Sun, 06 Jul 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The family of the couple who died due to snakebite got Rs 8 lakh
सुइथाकलां। पट्टीनरेंद्रपुर गांव की वनवासी बस्ती में सर्पदंश से मृत दंपती सोना देवी और दिनेश के परिजनों को विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने शनिवार को आठ लाख रुपये मुआवजा देने का प्रमाणपत्र सौंपा। यह राशि पीड़ित परिवार के बैंक खाते में भेज दी गई है। विधायक ने बताया कि बीते 22 जून की भोर में सोते समय सोना देवी और उनके पति दिनेश को सांप ने डस लिया था। परिजन दिनेश को अस्पताल और सोना देवी को झाड़-फूंक के लिए ले गए, मगर दोनों की जान नहीं बच सकी। विधायक रमेश सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि सर्पदंश जैसी घटनाओं में झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए। कार्यक्रम में तहसीलदार आशीष सिंह, संजय सिंह, राणा प्रताप सिंह, गौरव सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

जहरीले जंतु के काटने से युवती की मौत-खेतासराय। कलापुर गांव में शनिवार को एक युवती की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शनिवार की दोपहर में पूजा (25) घर में मोबाइल चार्जर बोर्ड में लगा रही थी। इस दौरान किसी जहरीले जंतु ने उसके पैर में काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन शाहगंज एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डाक्टर ने जवाब दे दिया। परिजन युवती को लेकर जौनपुर एक निजी अस्पताल लेकर गए। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed