फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The family members reached the police station after taking the body of Ward Boy

वार्ड ब्वाय का शव लेकर थाने पहुंचे परिजन, किया हंगामा

Fri, 12 Jun 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
The family members reached the police station after taking the body of Ward Boy
शाहगंज। क्षेत्र के दानापुर गांव निवासी और प्रतापगढ़ जनपद के जामताली स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय वार्ड ब्वाय की पिटाई से हुई मौत से क्षुब्ध परिजन शव लेकर शुक्रवार को थाने में पहुंच गए। पुलिस पर केस दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सीओ के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार को राजी हुए।
विज्ञापन

वार्ड ब्वाय राजबहादुर गौड़ की बेटी शिवानी की गुरुवार को सगाई होनी थी। इसके लिए वह छुट्टी लेकर घर आया था। बुधवार को वह घर से खरीदारी के लिए बीबीगंज बाजार आया था। गांव के ही कुछ लोगों ने उसके साथ में शराब पी। इसके बाद उससे पैसा छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। मरणासन्न हालत में सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले। घटना की खबर लगते ही पहुंचे परिजन उसे राजकीय पुरुष चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई पिंटू गौड़ ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद केस दर्ज करने की बात कहकर लोगों को शांत करा दिया। बृहस्पतिवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर पहुंचे परिजनों ने मुकदमा दर्ज करने व आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात की तो पुलिस हीलाहवाली करने लगी। नाराज परिजन पूरी रात शव को घर पर ही रखे रहे। शुक्रवार की सुबह शव के साथ थाने पहुंचकर केस दर्ज करने की बात कही। भाई पिंटू गौड़ का आरोप है कि पुलिस पीड़ित पक्ष पर शव का अंतिम संस्कार करने का दबाव बना रही है। मुकदमा दर्ज करने की गुहार पर अभद्रता व मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। कहा केस दर्ज होने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। सूचना पर पहुंचे सीओ जितेंद्र कुमार दुबे ने शाम तक मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। सीओ के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed