फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The examiners boycotted the evaluation work of B.Ed copies for 3 hours

बीएड के कापियों का मूल्यांकन कार्य का परीक्षकों ने किया 3 घंटे बहिष्कार

Thu, 05 May 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The examiners boycotted the evaluation work of B.Ed copies for 3 hours
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बुधवार को बीएड व राजनीतिशास्त्र की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए करीब तीन सौ परीक्षकों ने हिस्सा लिया। मूल्यांकन कार्य के दौरान ही परीक्षकों ने बहिष्कार करके प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन व नारेबाजी की। मान मनोबल के करीब तीन घंटे बाद मूल्यांकन कार्य को राजी हुए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के मुख्य परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए करीब आंतरिक और बाह्य परीक्षकों को मिलाकर करीब 300 परीक्षक बुलाए गए थे। जिसमें बीएड के साथ वार्षिक परीक्षा राजनीति शास्त्र उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ ।पहले तो परीक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल एलॉटमेंट कराया। मूल्यांकन शुरू होने के आधे घंटे बाद ही मूल्यांकन कार्य बंद करा दिया और मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर दिया । परीक्षकों की मांग थी कि उनका टीए-डीए बढ़ाया जाए और सभी परीक्षक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर प्रशासनिक भवन के सामने पहुंचे। वहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि आगामी परीक्षा समिति की बैठक में मामले पर विचार किया जाएगा। किसी तरह समझाने बुझाने पर परीक्षक मूल्यांकन करने के लिए राजी हो गए । करीब 1:30 बजे मूल्यांकन शुरू हो गया। लेकिन परीक्षकों ने धमकी दी कि अगर उनका टीए-डीए नहीं बढ़ाया गया तो अगले दिन से मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर देंगे ।अधिकारियों ने भरोसा दिया कि उनके मामले को आगामी परीक्षा समिति की बैठक में रखा जाएगा। और सकारात्मक पहल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed