फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The examination for the post of secretary was going on in a closed room

Jaunpur News: बंद कमरे में चल रही थी सचिव पद की परीक्षा

Fri, 04 Jul 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The examination for the post of secretary was going on in a closed room
चंदवक। डोभी कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को सूक्ष्म उद्योग सचिव पद के लिए आयोजित परीक्षा बंद कमरे में करवाई जा रही थी। सूचना मिलने पर जब मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे तो हड़कंप मच गया। मीडिया के पहुंचने के बाद दरवाजा खुलवाया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुई एक घंटे की इस परीक्षा में कुल 43 परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद थी। लेकिन केवल 30 ही पहुंचे। परीक्षा के दौरान कमरे में केवल एक अधिकारी मौजूद था जबकि तीन ब्लॉक मिशन मैनेजर बाहर आराम कर रहे थे। बंद कमरे में परीक्षा कराए जाने को लेकर पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। मीडिया कर्मियों के पूछने पर खंड विकास अधिकारी नंदलाल कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, हमने दरवाजा इसलिए बंद किया था ताकि कोई अनाधिकृत व्यक्ति अंदर न जा सके। मीडिया के आने के बाद उन्होंने तुरंत दरवाजा खुलवा दिया, जो परीक्षा खत्म होने तक खुला ही था।
विज्ञापन

सिरकोनी में भी हुई परीक्षा-सिरकोनी। विकास खंड सभागार कक्ष में बृहस्पतिवार को सूक्ष्म उद्यम सखी की परीक्षा हुई। इसमें कुल 39 महिलाओं ने हिस्सा लिया। परीक्षा में कुल 48 महिलाओं ने आवेदन किया था। ब्लॉक सत्र के ग्राम पंचायत पर गठित प्रत्येक संकुल स्तरीय संघ में इनका चयन होगा। परीक्षा के दौरान एडीओ आइएसबी रामजी सिंह, ब्लॉक मिशन प्रबंधक शशांक श्रीवास्तव व शिक्षा संकुल स्तरीय संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

खेतासराय में 51 महिलाओं ने दी परीक्षा -खेतासराय। शाहगंज के सभागार में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री उद्यम सखी योजना के अंतर्गत 51 महिलाओं की सूक्ष्म उद्योग सचिव पद की लिखित परीक्षा हुई। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। अलग-अलग गांवों से चयनित महिलाओं ने भाग लिया। परीक्षा के आयोजन की निगरानी खण्ड विकास अधिकारी सोंधी पीयूष त्रिपाठी द्वारा की गई। इस अवसर पर आईआरपी प्रमोद कुमार, बीएमएम प्रियंका उपाध्याय एवं एसीएफ राकेश बहादुर सिंह सहित सीएलएफ उपस्थिति रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed