फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The evildoers shot the son of the former head

Jaunpur News: मनबढ़ों ने पूर्व प्रधान के बेटे को मारी गोली

Sun, 21 Apr 2024 02:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
The evildoers shot the son of the former head
शाहगंज। बडौना गांव में शुक्रवार को आई बरात में निमंत्रण देने गए युवक को दबंगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन




पूर्व प्रधान पप्पू बिंद ने बताया कि गांव में राम प्रसाद बिंद की पुत्री सोनी बिंद का विवाह आजमगढ़ के खरहोत्ती लसडा खुर्द के जोखन बिंद के सुपुत्र गोबिंद से तय हुआ था। शुक्रवार की देर रात आई बरात में उनका बेटा अमन (18) निमंत्रण देने गया था। द्वारचार के दौरान मनबढ़ों ने नर्तकी से मनपसंद गाने पर डांस कराने को कहा। नर्तकी ने इन्कार किया तो दबंग असलहा दिखाकर धमकाने लगे। इसका अमन ने विरोध किया तो मनबढ़ों ने अमन को गोली मार दी। बाएं पैर में गोली लगने से घायल अमन को दबंग उठाकर दूर ले जाने लगे। किसी तरह से उनकी चंगुल से छूटकर अमन भागा और परिवारवालों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अमन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एक युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी। प्रभारी कोतवाली तारकेश्वर राय ने बताया की खाने को लेकर आपस में हुए विवाद पर चली गोली से युवक घायल हुआ है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed