फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The Employee will conduct the movement

कर्मचारी संघ करेगा आंदोलन

Fri, 06 Apr 2018 12:46 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 06 Apr 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
The Employee will conduct the movement
पूविवि में राज्य विवि कर्मचारी महासंघ की बैठक में पदाधिकारीगण।
राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के संगठन मंत्री राजेश सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारी हितों की अनदेखी कर रही है। पेंशन की बहाली, अधिवर्षिता आयु 62 वर्ष किए जाने समेत अन्य समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। लखनऊ में महासंघ की हुई बैठक में शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर सरकार से वार्ता से चल रही है। मांगे पूरी नहीं होने पर 18 जून को सभी विश्वविद्यालयों को बंद कराएंगे।
विज्ञापन

गुरुवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित कर्मचारी संघ की बैठक में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमलदार यादव महामंत्री डा. स्वतंत्र कुमार के साथ बैठक कर कर्मचारी समस्याओं पर विचार विमर्श किया। महासंघ के संगठन मंत्री राजेश सिंह ने 15 सूत्री मांगो को लेकर आंदोलन की भूमिका तैयार की गई है। 12 अप्रैल को एक दिवसीय केजीपीओ पार्क में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया जाएगा। दो मई को प्रदेश के समस्त विवि में धरना प्रदर्शन, 28 मई से31 मई तक प्रत्येक कर्मचारी विरोध स्वरूप अपनी बांह में काली पट्टी बांध कर कार्य करेंगे। 8 जून को विवि में एक दिवसीय कार्य बहिष्कार होगा। 30 जून को पुन: प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। पूविवि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमलदार यादव ने कर्मचारियों की समस्या से अवगत कराया।  संगठन मंत्री राजेश सिंह ने कहा कि समस्याओें के प्रति सरकार उदासीन है। प्रदेश कार्यकारिणी कर्मचारियों के 300 दिवस का अवकाश नगदीकरण, पुरानी पेंशन की बहाली, अधिवर्षिताआयु 62 वर्ष किए जाने, समूह ग के कर्मचारियों के चयन के लिए अधीनस्थ चयन सेवा आयोग को अधियाचन, पर आंदोलन की तैयारी है।
विज्ञापन

कर्मचारियों को वेतन विसंगति का निवारण समस्त विवि कर्मचारियों को सेवानिवृति के उपरांत पेंशन का भुगतान कोषागार के माध्यम से किए जाने, दैनिक वेतन संविदा मास्टररोल आदि पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किए जाने, रिक्त पर पदोन्नति किए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति तय की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed