फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The DM asked for clarification from officials who didn't fulfill their promises

Jaunpur News: वादों का निस्तारण नहीं करने वाले अधिकारियों से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 21 Aug 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The DM asked for clarification from officials who didn't fulfill their promises
जौनपुर। डीएम सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में चकबंदी प्रक्रियाधीन गांव की प्रगति तथा चकबंदी न्यायालयों में विचाराधीन वादों के निस्तारण की समीक्षा की गई। पांच साल पुराने वादों का निस्तारण नहीं करने वाले अधिकारियों में स्पष्टीकरण मांगा। 91 गांवों में वर्तमान में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। इनमें से 43 गांवों में 10 साल से ज्यादा समय से चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। डीएम ने शासन की प्राथमिकता के अनुसार 10 साल से ज्यादा समय से चकबंदी प्रक्रिया वाले गांव की चकबंदी शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। पांच साल से ज्यादा समय से लंबित वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किए जाने के निर्देश दिए। आईजीआरएस प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण गुणवत्ता की जांच करने के लिए बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को स्वयं के पोर्टल तथा अधीनस्थ अधिकारी के पोर्टल की रेंडम जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप संचालक चकबंदी / एडीएम भू राजस्व अजय अंबष्ट, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी शैलेश कुमार, चकबंदी अधिकारी व सहायक चकबंदी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed