फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The district ranks 25th in terms of law and order.

Jaunpur News: कानून व्यवस्था के मामले में 25वें पायदान पर जिला

Wed, 17 Sep 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The district ranks 25th in terms of law and order.
जौनपुर। कानून व्यवस्था के मामले में जिले की रैंकिंग प्रदेश में 25वें स्थान पर है। सोनभद्र, वाराणसी और भदोही से ज्यादा आपराधिक घटनाएं जिले में हुई हैं। सीएम डैशबोर्ड पर जिले में कानून-व्यवस्था की रैंकिंग 25वें पायदान पर है।
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड पर जारी रैंकिंग में सोनभद्र और वाराणसी संयुक्त रूप से आठवें पायदान पर हैं लेकिन भदोही 23वें पायदान पर है। इसी तरह मिर्जापुर 40वें, चंदौली 44वें, गाजीपुर 48वें, आजमगढ़ 60वें, बलिया 65वें, मऊ 66वें पायदान पर है।
विज्ञापन


जिले की आबादी 50 लाख से ज्यादा है। जिले में अपराध नियंत्रण के लिए तीन हजार से ज्यादा पुलिस अधिकारी व जवान तैनात हैं। सीएम डैशबोर्ड में जनपद की रैंकिंग कानून व्यवस्था के मामले में मार्च में 39वें, अप्रैल में 43वें, मई में 36वें, जून में 31वें, जुलाई में 38वें स्थान पर रही। इसी तरह अगस्त में 13 अंक की गिरावट के साथ 25वें पायदान पर जिला पहुंच गया है। जिले में पूर्वांचल के अन्य जिलों की तुलना में अपराध दर में बढ़ोतरी, पुलिस की धीमी कार्रवाई और कई मामलों में विवेचना की गुणवत्ता में कमी इसकी प्रमुख वजहें मानी जा रही हैं। इसमें हत्या, चोरी, महिला उत्पीड़न और भूमि विवाद जैसे मामलों में इजाफा देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed