फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The dilapidated wires and poles should be replaced in two days and the dug up roads should also be repaired

Jaunpur News: दो दिनों में बदलंे जर्जर तार और खंभे, खोदी गईं सड़कें भी ठीक हों

Tue, 08 Apr 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The dilapidated wires and poles should be replaced in two days and the dug up roads should also be repaired
जौनपुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘’दिशा’’ की बैठक सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
विज्ञापन

इसमें पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ की अनुपस्थिति व उनके स्थान पर एएसपी आयुष श्रीवास्तव की मौजूदगी पर अध्यक्ष बाबू सिंह और मछलीशहर से सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने डीएम से नाराजगी जताई। इससे कानून व्यवस्था पर चर्चा नहीं हो सकी।बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों ने बिजली निगम को फटकार लगाई। अध्यक्ष ने बिजली निगम की बैठक को अलग से कराने का निर्देश दिया। कहा कि जिले में जितने भी जर्जर खंभे और तार हैं इन्हें हर हाल में दो दिनों के अंदर बदल दिया जाए।
अध्यक्ष ने डीएम से कहा कि दिशा समिति की ओर से जो निर्देश दिए जाते हैं वो पूरे नहीं कि जाते। न ही जनप्रतिनिधियों को कोई जानकारी मुहैया कराई जाती है। सभी लोग अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं। उपायुक्त मनरेगा से मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। पूछा गया कि पिछली बैठक में जिन ग्रामीण सड़कों की पटरी मरम्मत का प्रस्ताव भेजने के लिए कहा गया था वो क्याें नहीं भेजा गया। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को चेतावनी दी कि कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी हुई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। अध्यक्ष ने निर्देश दिया कि जो भी निर्माण और शिलान्यास हुए हैं, उनमें 15 दिन के भीतर नियमानुसार बोर्ड लगाया जाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जिला पंचायत की पुरानी और खराब सड़कों की मरम्मत के लिए कहा गया। एनएचआई वाराणसी खंड की समीक्षा के दौरान कहा कि एनएच 731 पर 15 दिन के भीतर सांकेतिक बोर्ड ठीक कराएं। जितने भी अवैध कट हैं उन्हें भी तत्काल बंद कराया जाए। ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसके साथ ही टोल प्लाजा पर 20 किमी के अंतर्गत आने वाले गांवों की सूची भी चस्पा करने को कहा। इसके साथ ही स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, सेतु निगम के तहत चल रही परियोजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना, पोस्ट आफिस में आधार कार्ड बनाए जाने की प्रगति सहित अन्य विभागों में चल रही योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी डाॅ. दिनेश चंद्र ने अध्यक्ष व सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि जितने भी निर्देश दिए गए हैं, उनका शत-प्रतिशत अनुपालन कराते हुए शीघ्र ही जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जाएगा। बैठक में विधायक जफराबाद जगदीश नारायण राय, बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा, मड़ियाहूं विधायक डा. आरके पटेल, मुगराबादशाहपुर विधायक पंकज पटेल, नगर पालिका जौनपुर अध्यक्ष मनोरमा मौर्या आदि के साथ जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed