फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The details of room inspectors will be online in the board exam

बोर्ड परीक्षा में आनलाइन होगा कक्ष निरीक्षकों का डिटेल

Sun, 06 Mar 2022 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
The details of room inspectors will be online in the board exam
जौनपुर। बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में लगे कक्ष निरीक्षकों को डिटेल ऑनलाइन किया जाएगा। कक्ष निरीक्षक का मोबाइल नंबर, परीक्षक किस विद्यालय में तैनात हैं और उनकी ड्यूटी किस परीक्षा केंद्र पर लगाई गई है, आदि का पूरा ब्योरा दर्ज किया जाएगा। बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी के लिए शिक्षा विभाग की ओर कक्ष निरीक्षक बनाने के लिए सूची मांगी गई है।
विज्ञापन

चुनाव के बाद कक्ष निरीक्षकों की तैनाती का काम शुरू कर दिया जाएगा। किस केंद्र पर कितने कक्ष निरीक्षक लगाए जाएंगे इसका आंकड़ा तैयार किया जा रहा है। हालांकि अभी तक परीक्षा की तिथि तय नहीं होने के कारण बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 230 केंद्र बनाए गए हैं। अनुमोदन के लिए सूची बोर्ड और शासन को भेज दिया है। केंद्रों का अनुमोदन हो जाने के बाद कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। बोर्ड परीक्षा में कुल 149033 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें हाईस्कूल के 78606 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें 39729 छात्र और 38877 छात्राएं के परीक्षा में शामिल हैं। इसी प्रकार, इंटरमीडिएट में 70427 परीक्षार्थी में शामिल होंगे। जिसमें 34405 छात्र और 36022 छात्राएं शामिल है। सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने के लिए सीट आदि की व्यवस्था पूरी हो चुकी है। परीक्षा की शुचिता के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगवा दिया गया है। परीक्षा में ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षकों को पहचान पत्र जारी किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षण राजकुमार पंडित का कहना है कि परीक्षा केंद्रों की सूची के अनुमोदन के बाद कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। अनुमोदन के लिए सूची बोर्ड को भेज दी गई है। बोर्ड से परीक्षा की तिथि जारी होने के बाद परीक्षा शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed