फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The deputy head showed the test copies of the sample

डिप्टी हेड ने जांची कापियां दिखाया नमूना

Sun, 24 Apr 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The deputy head showed the test copies of the sample
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शनिवार से जिले के सात केंद्रों पर शुरू हुआ। किसी केंद्र पर डिप्टी हेड ने मूल्यांकन कर परीक्षकों को नमूना दिखाया तो किसी-किसी केंद्र पर परीक्षकों ने पहले दिन से ही मूल्यांकन शुरू कर दिया। इस बार मूल्यांकन को लेकर शासन काफी सख्त है। दस दिन के भीतर कापियों का मूल्यांकन करने का निर्देश दिया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए सात केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

मूल्यांतन के लिए जिले में कुल 680898 उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची हैं। जिसमें से हाई स्कूल की 417774 और इंटर की 263124 उत्तर पुस्तिकाएं है। जिनका दस दिन के भीतर मूल्यांकन करना है। जिले में मूल्यांकन के लिए जीजीआईसी, शिया इंटर कालेज और टीडी इंटर कालेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाों का मूल्यांकन कराया जा रहा है। इसी प्रकार सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जनक कुमारी इंटर कालेज, बीआरपी इंटर कालेज और ग्रामोदय इंटर कालेज गौराबादाशाहपुर केंद्र पर इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। पहले दिन सभी मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षक तो पहुंचे लेकिन सभी ने मूल्यांकन नहीं किया। डिप्टीहेड ने कापियां जांच कर परीक्षा को मूल्यांकन के बारे में जानकारी दी। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि सभी केंद्रों पर मूल्यांकन शुरू हो गया है। शासन की मंशा के अनुरूप मूल्यांकन कार्य शीघ्र ही पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed